फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Batons used fiercely in land dispute, nine detained

Jhansi News: जमीन विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, नौ हिरासत में

Wed, 18 Dec 2024 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Batons used fiercely in land dispute, nine detained
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। मंगलवार दोपहर नवाबाद के शिवाजी नगर में जमीन को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं। सूचना मिलने पर नवाबाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस यहां से नौ लोगों को पकड़कर थाने लाई।
शिवाजी नगर स्थित सीपी पैलेस के पास जमीन में निर्माण कराने के लिए हरिनारायण नायक कुछ मजदूरों को लेकर पहुंचा था। इस दौरान उसका पड़ोस में रहने वालों से विवाद हो गया। दोनों तरफ से महिलाएं आमने सामने आ गईं। उनके बीच मारपीट होने लगी। मजदूरों ने भी मारपीट शुरू कर दी। सड़क पर मारपीट से वहां अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। नवाबाद इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह के मुताबिक यहां से नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। दोनों पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ।
विज्ञापन


इनसेट
दो पक्षों में जमकर मारपीट


झांसी। सीपरी बाजार के भोजला में दो पक्षों के बीच खेत को लेकर मारपीट हो गई। इसमें चार घायल हो गए। घायल सतेंद्र उर्फ सनी के परिजनों ने बताया मंगलवार को खेत में उनके गांव के लोगों ने खेत को लेकर विवाद करने लगे। विवाद के दौरान ही सतेंद्र पर फरसा से वार कर दिया। इसमें सतेंद्र गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed