फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Basic schools now reverberates 'Happy Birthday to You'

अब बेसिक के स्कूलों में भी गूंजेगा ‘हैप्पी बर्थडे टू यू’

Wed, 23 Mar 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Mar 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
Basic schools now reverberates 'Happy Birthday to You'
school, jhansi news - फोटो : demopic
झांसी। केंद्रीय विद्यालयों एवं अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की तर्ज पर अब बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में भी विद्यार्थियों का जन्म दिन मनाया जाएगा। बच्चों का जन्म दिन सप्ताह में सिर्फ एक दिन यानी शनिवार को ही मनाया जाएगा।
विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालयों एवं अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में विद्यार्थियों का जन्म दिन प्रार्थना सभा के अवसर पर मुख्य मंच पर मनाया जाता है। इस दौरान संगीत की धुनों पर ‘हैप्पी बर्थ टू यू’ गान के अलावा विद्यार्थी के उत्साहवर्धन के लिए बधाइयां दी जाती हैं।
विज्ञापन


जन्म दिन की इस परिपाटी के उत्साहजनक परिणामों को देखते हुए बेसिक शिक्षा निदेशालय ने भी बेसिक के स्कूलों में इस योजना को शुरू करने का निर्णय लिया है। नए सत्र अप्रैल से स्कूलों में विद्यार्थियों का जन्म दिन मनाया जाएगा। एडी बेसिक जीएस राजपूत ने बताया कि जिस सप्ताह में जितने विद्यार्थियों का जन्म  दिन होगा, उनका सामूहिक रूप से प्रति शनिवार को मनाया जाएगा। जन्म दिन कार्यक्रम में विद्यार्थियों के अभिभावक, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य एवं शिक्षक आदि उपस्थित रहेंगे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे, जो विद्यालय प्रबंध समिति कराएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed