फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   basic educatin up

स्कूल निरीक्षण की रिपोर्ट फोटो सहित प्रेरणा एप में होगी अपलोड

Sat, 26 Sep 2020 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
basic educatin up
basic educatin up
झांसी। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में किए निरीक्षण की रिपोर्ट सभी अधिकारी प्रेरणा एप पर त्वरित ही फोटो सहित अपलोड करेंगे। इसमें उन्हें संपूर्ण विवरण भी देना होगा। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी की अध्यक्षता में जनपदीय शिक्षा समिति, सहायक विकास अधिकारियों, नगर पालिका एवं नगर पंचायत सहित अन्य विभागों के अधिकारियों की अहम बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने ऑपरेशन कायाकल्प की समीक्षा की। इसमें अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि नगर पालिका, नगर पंचायत के ऐसे विद्यालय, जिनमें 14 पैरामीटर्स को पूरा किए जाने का कार्य आरंभ नहीं हुआ है। वहां तत्काल आरंभ कर उसे पूर्ण कराया जाए। 15 दिन बाद इसकी फिर से समीक्षा की जाए। उन्होंने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया कि वह कंपोजिट ग्रांट की समीक्षा कर यह सुनिश्चित करें, कि कौन से कार्य कंपोजिट ग्रांट से हुए है। दीक्षा एप डाउनलोडिंग कम पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। सभी खंड शिक्षाधिकारियों को कहा गया कि वह सभी बच्चों को प्रेरणा लक्ष्य हासिल करने एवं प्रेरक ब्लाक तथा प्रेरक जनपद बनाने के लिए मिशन प्रेरणा के अंतर्गत समस्त पहलुओं पर समय से कार्य करे। बैठक में बीएसए हरिवंश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed