{"_id":"636a8a71719399674e5cce28","slug":"baruasagar-farmer-eat-poision-dead-jhansi-news-jhs232483060","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: कर्ज में डूबे किसान ने जहर खाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: कर्ज में डूबे किसान ने जहर खाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 08 Nov 2022 10:27 PM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 10:27 PM IST
सार
एक किसान ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक पर बेटी की शादी का कर्ज था, इससे वह उबर नहीं पाया था कि इस बार फसल खराब हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
झांसी के बरुआसागर थाना इलाके में एक किसान ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक पर बेटी की शादी का कर्ज था, इससे वह उबर नहीं पाया था कि इस बार फसल खराब हो गई। इससे मानसिक रूप से परेशान था।
विज्ञापन
बरुआसागर के ग्राम इटौरा निवासी मोतीलाल के पुत्र गजराज (45) खेतीबाड़ी कर परिवार का जीवन यापन करते थे। चार साल पहले उन्होंने बेटी आरती की शादी की थी। बेटी की शादी में उन्होंने गांव के कुछ लोगों से तकरीबन चार लाख का कर्ज लिया था, जिसकी वह अदायगी नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार दांगी ने बताया कि पिछले खरीफ के सीजन में गजराज ने मूंग, उड़द और तिल की बुवाई की थी। गजराज को उम्मीद थी कि फसल अच्छी होने पर वे अपना अधिकांश कर्ज उतार देंगे। लेकिन, बारिश की वजह से फसल खराब हो गई। इससे वे मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे।
विज्ञापन
रविवार को वह घर में अकेले थे। पत्नी ढकेली और बेटा महेंद्र (19) खेत पर गए हुए थे। इसी दरम्यान उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया, इससे उनकी मौत हो गई।