फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bar Association Elections: Four candidates in the fray for the post of President

बार संघ चुनाव : अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में

Sat, 21 Dec 2024 11:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bar Association Elections: Four candidates in the fray for the post of President
गरौठा। बार संघ चुनाव के तीसरे दिन नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। नियुक्त अधिकारियों ने नामांकन पत्रों की जांच की। जांच के उपरांत सभी नामांकन पत्र वैद्य पाए गए। नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत अध्यक्ष पद पर 4 उम्मीदवार मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद पर 2, महामंत्री पद पर दो, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष प्रथम, उपाध्यक्ष द्वितीय, उपाध्यक्ष तृतीय को निर्विरोध चुन लिया गया है। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश खरे, एपी वर्मा, पुरुषोत्तम नारायण पांडेय ने बताया कि बार एसोसिएशन के पांच अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए थे। नामांकन वापसी के दिन अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह सेंगर ने अपना पर्चा वापसी ले लिया तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए चार अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। जिसमें अरविंद्र कुमार खरे, रफीक उद्दीन ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए हैं। पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए पांच लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। जिसमें शिवकुमार निरंजन, किशन सोनी, विपिन कुमार द्विवेदी ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए हैं। नामांकन प्रक्रिया वापसी के दिन एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश खरे, एपी वर्मा, पुरुषोत्तम नारायण पांडेय ने बताया तीसरे दिन अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र सिंह सेंगर के नामांकन पत्र वापसी लेने से केवल नरेंद्र सिंह राजपूत, अय्यूब सिद्दीकी, रामसेवक पाठक मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए बृजेंद्र कुमार द्विवेदी, उपाध्यक्ष प्रथम पद पर लच्छीराम वर्मा, उपाध्यक्ष द्वितीय पद के लिए रामकिशोर वर्मा, उपाध्यक्ष तृतीय पद के लिए संजय कुमार खरे को निर्विरोध चुन लिया गया है। कोषाध्यक्ष पद पर पवन कुमार, अमित प्रताप सिंह, सहमंत्री पुस्तकालय पद के लिए अनेक सिंह यादव, सुशील कुमार पाठक के मध्य टक्कर है। सहमंत्री प्रशासन किशन सोनी, सहमंत्री प्रकाशन मिथलेश नामदेव को निर्विरोध चुन लिया गया है। जबकि वरिष्ठ सदस्य पद के लिए विनोद कुमार खरे, अर्जुन सिंह, नरेंद्र प्रताप सिंह, अजय प्रकाश यादव, प्रदीप कुमार अड़जरिया, जयप्रकाश त्रिपाठी, अशोक कुमार तिवारी चुनाव मैदान में हैं। जबकि कनिष्ठ सदस्य के लिए शैलेंद्र रिछारिया, अरूण गुप्ता, किशन सोनी, वीर सिंह, दशरथ प्रसाद, दीपेंद्र सिंह, अभय सिंह सेंगर के मध्य चुनाव होना है। चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश खरे ने बताया 24 दिसंबर को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक मतदान होगा। इसके उपरांत मतगणना एवं परिणामों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed