{"_id":"5fc006688ebc3e9bf3042bbf","slug":"bank-strike-jhansi-news-jhs18203132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों और कार्यालयों में पड़े रहे ताले, 100 करोड़ का कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों और कार्यालयों में पड़े रहे ताले, 100 करोड़ का कारोबार प्रभावित
विज्ञापन
बैंक हड़ताल की खबर में...... मांगों को लेकर सदर बाजार स्थित यूनियन बैंक के बाहर प्रदर्शन करते बैंक कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जिले की 70 बैंक शाखाओं में बृहस्पतिवार को ताले लटके रहे। केंद्रीय कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर हुई बैंक हड़ताल के चलते करीब 100 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ। इस दौरान बैंक कर्मचारियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारी संगठन ने भी समस्याओं को लेकर आवाज उठाई। इसके अलावा आयकर कार्यालय में भी हड़ताल रही। वहीं हड़ताल के चलते लोगों को आर्थिक लेन-देन में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
हड़ताल के दौरान उत्तर प्रदेश बैंक इंपलाइज यूनियन झांसी इकाई के संयुक्त सचिव मानवेंद्र सिंह सोनी के तत्वावधान में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सदर बाजार पर बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। पंजाब नेशनल बैंक स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष जयपाल सिंह ने सरकार की निजीकरण एवं तमाम नीतियों को गलत ठहराते हुए मजदूर वर्ग की आवाज़ को बुलंद किया। सेंट्रल बैंक स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद दुबे, सचिव अजय कुशवाहा, राजेश गुप्ता, अजय पांचाल, मोहित दुसिया, आशुतोष गुप्ता, फ रहान शीस, निक्की श्रीवास, मोहित त्रिपाठी, अनुराग पाठक मौजूद रहे।
बीमा उद्योग के कर्मचारी संगठन और कानपुर डिवीजन इंश्योरेंस इंपलाइज एसोसिएशन की झांसी इकाई के नेतृत्व में एलआईसी की तीनों शाखाओं में हड़ताल रही। इस मौके पर मंडलीय पदाधिकारी केएस सिसौदिया,कुलदीप रजक, मुलायम सिंह राजपूत, बीके तिवारी, मनीष द्विवेदी, आरके यादव, हरीशंकर सोनी, विजय कुमार, राकेश मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
----------
कर्मचारी संगठन भी रहे हड़ताल पर
आयकर कर्मचारी महासंघ की केंद्रीय यूनिट के आह्वान पर आयकर कार्यालय झांसी में कर्मचारी हड़ताल पर रहे। कर्मचारी नेताओं ने दस सूत्रीय मांगों का एजेंडा सबको बताया। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष प्रदीप सिंह, सचिव देवेंद्र सिंह चौहान मौजूद रहे। नार्थ सेेंट्रल रेलवे इंपलाइज संघ के महामंत्री आरपी सिंह के नेतृत्व में रेलवे कर्मचारियों ने डिपो लोको पायलट, गार्ड लॉबी, झांसी यार्ड, विद्युत लोको शेड, डीजल शेड, डीआरएम कार्यालय, कारखाना भंडार डिपो, टीआरडी डिपो समेत तमाम स्थानों पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर अनिल शर्मा, नीरज दुबे मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर अजित यादव, फहीम मौजूद रहे। आल इंडिया रेलवे मेन्स यूनियन के आहृवान पर भोजनावकाश के दौरान नार्थ सेंट्रल रेलवे मैन्स यूनियन ने कारखाना यूनियन कार्यालय में सभा की। इस मौके पर कारखाना मंडल अध्यक्ष आरएन उपाध्याय मौजूद रहे।