फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bank ke bahar khadi scoty ki diggi se 2 lakh churay

बैंक के बाहर खड़ी स्कूटी की डिग्गी से दो लाख पार

Sun, 07 Feb 2021 08:05 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 08:05 PM IST
विज्ञापन
bank ke bahar khadi scoty ki diggi se 2 lakh churay
मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है। - फोटो : ???? ????
बैंक के बाहर खड़ी स्कूटी की डिग्गी से दो लाख चुराए
विज्ञापन

झांसी। थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित स्टेेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के बाहर खड़ी स्कूटी की डिग्गी का लॉक तोड़कर बदमाश दो लाख रुपये निकालकर भाग निकले। घटना शनिवार दोपहर की बताई गई है। घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने खानापूर्ति शुरू कर दी। 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की।

थाना नवाबाद के खुशीपुरा मोहल्ला निवासी अशोक कुमार ने शनिवार को थाना सदर बाजार स्थित स्टेेट बैंक ऑफ इंडिया बैंक शाखा से दो लाख रुपये निकाले। बैंक से रुपये निकालने के बाद उन्होंने स्कूटी की डिग्गी में रकम लाकर रख दी। इसके बाद फिर से किसी काम से बैंक में चले गए। मौका पाकर बदमाश स्कूटी का लॉक तोड़कर डिग्गी से दो लाख रुपये निकालकर कर भाग निकले। वापस लौटने पर देखा तो स्कूटी का लॉक टूटा था और उसमें रखी रकम गायब थी। यह देखकर वह घबरा गए। सूचना पाकर सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पता नहीं चल सका। पुलिस खानापूर्ति कर केवल कैमरे खंगालने में ही लगी रही। 24 घंटे से अधिक का समय बीतने के बाद भी पुलिस को कोई खास सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस पूरे मामले को दबाने में लगी रही। पुलिस केवल कैमरे खंगालने तक ही सीमित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed