फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bangal durga badi start Durga festival

बंगाली समाज की दुर्गा बाड़ियों में आज से दुर्गा उत्सव शुरू

Thu, 22 Oct 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Bangal durga badi start Durga festival
झांसी। महानगर मेंबंगाली समाज की दुर्गा बाड़ियों में बृहस्पतिवार से दुर्गा उत्सव शुरू हो जाएगा। शहर कालीबाड़ी में मां दुर्गा की मूर्ति विराजमान की जाएगी। जबकि सीपरी की दुर्गा बाडी में घट स्थापना कर पूजा अर्चना की जाएगी। बंगाली समाज में मां दुर्गा का स्वागत परिवार की बेटी की तरह होता है। जो अपने परिवार के सदस्यों लक्ष्मी, सरस्वती, पुत्र गणेश व कार्तिकेय के साथ मायके आती हैं। बंगाली समाज के परिवारों में नवरात्र पर विशेष उत्सव एवं पूजा होती है।
विज्ञापन

शहर काली बाड़ी में नवरात्र की छठ पर बृहस्पतिवार को दुर्गा मूर्ति विराजमान कर आमंत्रण अधिवास होगा। बांधव समिति के सचिव अजीत राय ने बताया कि दुर्गा बाड़ी में शाम को आरती के समय से रात 9:30 बजे तक ही श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा। सभी श्रद्धालुओं को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग होगी और उनके प्रवेश व निकलने का मार्ग अलग - अलग होगा। इधर सीपरी कालीबाड़ी में भी षष्ठी पूजा प्रारंभ होगी। देवी बोधन एवं आमंत्रण का अधिवास होगा। घट स्थापना शुक्रवार को होगी। सीपरी कालीबाड़ी एसोसिएशन के सचिव प्रियांशु डे के अनुसार श्रद्धालुओं का मास्क पहनना अनिवार्य होगा, तभी प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed