{"_id":"61436e058ebc3ea0132e7202","slug":"banaras-stf-caught-ganja-worth-one-crore-rupees-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: एसटीएफ ने पकड़ा एक करोड़ रुपये का गांजा, ट्रक में आंध्र प्रदेश से हिसार ले जा रहे थे तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: एसटीएफ ने पकड़ा एक करोड़ रुपये का गांजा, ट्रक में आंध्र प्रदेश से हिसार ले जा रहे थे तस्कर
Thu, 16 Sep 2021 09:51 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 16 Sep 2021 09:51 PM IST
सार
तस्कर आंध्र प्रदेश से एक ट्रक में इसे हिसार ले जा रहे थे। बबीना टोल प्लाजा के पास पहुंचते ही पुलिस ने तस्करों को घेरकर पकड़ लिया। लिखा-पढ़ी के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विस्तार
वाराणसी एसटीएफ की मदद से बबीना पुलिस ने करीब एक करोड़ रुपये का गांजा पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। तस्कर आंध्र प्रदेश से एक ट्रक में इसे हिसार ले जा रहे थे। बबीना टोल प्लाजा के पास पहुंचते ही पुलिस ने तस्करों को घेरकर पकड़ लिया। लिखा-पढ़ी के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी के मुताबिक वाराणसी एसटीएफ एवं लखनऊ एनसीबी को गांजा तस्करी का इनपुट मिला था। इसके मुताबिक एक ट्रक में भारी मात्रा में गांजा हिसार (हरियाणा) ले जाया जा रहा है। एसटीएफ इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह, एनसीबी से राजकुमार शॉ एवं बबीना थाना इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने बबीना टोल प्लाजा के पास घेरेबंदी कर दी। बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे ट्रक जैसे ही बबीना टोल प्लाजा के पास पहुंचा पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। ट्रक में राजस्थान के बड़वा ग्राम निवासी नारायण सिंह एवं शिव सिंह बड़वा सवार थे। पुलिस को देखते ही दोनों ट्रक छोड़कर भागने लगे लेकिन, पुलिस ने उन दोनों को भी घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में तस्करों ने पुलिस को बताया कि आंध्र प्रदेश से वह इसे लेकर हिसार में खपाने के लिए ले जा रहे थे। ट्रक में 880 किलो ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक इस गांजे की बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई। पिछले कई वर्षों के दौरान यह सबसे बड़ी बरामदगी है। बबीना थाने में पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ लखनऊ एनसीबी की टीम ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन