फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ban on the manufacture, storage and sale of Chinese manjha

Jhansi News: चाइनीज मांझे के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर प्रतिबंध

Sun, 12 Jul 2026 02:51 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 12 Jul 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Ban on the manufacture, storage and sale of Chinese manjha
झांसी। चाइनीज मांझे की बिक्री एवं उपयोग पर रोक लगाने के लिए शनिवार राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों के साथ संवाद किया गया। एडीशनल कमिश्नर ग्रेड-वन डी के सचान की अध्यक्षता में हुए संवाद में उन्होंने मानव जीवन की सुरक्षा को लेकर घातक चाइनीज मांझे के निर्माण, भंडारण व बिक्री पर पूर्णत: प्रतिबंधित किए जाने पर जागरूक किया।
विज्ञापन

राज्य कर विभाग कार्यालय में आयोजित संवाद में एडीशनल कमिश्नर ग्रेड-वन ने कहा कि राज्य सरकार जनसामान्य की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है। चाइनीज मांझे के कारण विगत वर्षों में अनेक दुर्घटनाएं हुई है। दोपहिया वाहन चालकों, बच्चों एवं पक्षियों की मृत्यु एवं गंभीर रूप से घायल होने जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे में समाज और मानवता के हित में प्रत्येक व्यापारी का यह नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है कि वह किसी भी प्रकार के प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का निर्माण, भंडारण अथवा विक्रय न करे तथा अन्य व्यापारियों को भी इसके प्रति जागरूक करे। उन्होंने व्यापारियों से केवल वैध एवं सुरक्षित धागों का ही व्यापार करें तथा किसी भी स्तर पर प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के कारोबार में सम्मिलित न हों। व्यापारी प्रतिनिधियों ने भी प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के निर्माण एवं विक्रय से दूर रहने का बात कहीं। साथ ही अभियान को लेकर अन्य व्यापारियों को भी जागरूक किए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जीएसटी विभाग से संयुक्त आयुक्त सविता सिंह, उपायुक्त कृष्ण वीर यादव, एवं उपायुक्त शैलेंद्र कुमार, दिनेश कुमार साहू, शाहिद खान के अलावा व्यापारी नेता संजय पटवारी, संतोष साहू, फिरोज, गुड्डन मंसूरी सहित अन्य व्यापारी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed