फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bajrangbali became the audience of Adipurush in Jhansi, feeling indulged

Jhansi News: झांसी में आदिपुरुष के दर्शक बने बजरंगबली, लग रहा भोग

Tue, 20 Jun 2023 12:32 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 20 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Bajrangbali became the audience of Adipurush in Jhansi, feeling indulged
शहर के तीन सिनेमाघरों में पहली सीट पर रखी जा रही हनुमानजी की फोटो
विज्ञापन

-हर शो में दर्शक ले रहे सेल्फी, पहुंच रही भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। फिल्म आदिपुरुष की हर शहर में चर्चा है, विरोध भी खूब हो रहा है। सोशल मीडिया पर निर्माता-निर्देशक की किरकिरी हो रही है, कई लोग अपने-अपने दावे पोस्ट कर रहे हैं कि इस फिल्म को न देखें। ऐसे में पब्लिक को सिनेमाघरों तक लाने के लिए झांसी में इस फिल्म को लेकर एक नई परंपरा देखने को मिल रही है। यहां सिनेमाघरों में हर शो में पहली सीट पर भगवान हनुमान जी का फोटो रखा गया है। उनकी कुर्सी के आगे मेज पर लड्डू का भोग और दूध व जल भी रखा जा रहा है। इसे देखकर ऐसा लगता है मानो बजरंगबली भी आदिपुरुष फिल्म देख रहे हैं। वहीं, इसे देखने के लिए भीड़ सिनेमाघर पहुंच रही है।
ये बात चर्चा में है कि हाल ही में रिलीज हुई फिल्म आदिपुरुष के निर्माताओं ने सभी सिनेमाघरों के संचालकों को फिल्म के प्रसारण के दौरान भगवान हनुमानजी की तस्वीर रखने के लिए कहा था। झांसी में तीन सिनेमाघर खिलौना टॉकीज, नटराज और इलाइट सिनेमाघर में यह लगी हुई है। ऐसे में यहां पर सिनेमाघर संचालकों ने हॉल की पहली सीट पर हनुमानजी की तस्वीर रखी है। फिल्म के प्रसारण के दौरान यह सीट रोज बजरंगबली के नाम से बुक की जाती है। साथ ही फिल्म के इंटरवल के दौरान बजरंगबली को भोग लगाया जाता है।
विज्ञापन

ऐसे में यह दृश्य शहर के लोगों के लिए कौतुहल का विषय बन चुका है। लोग सिनेमाघर पहुंचकर सीट पर विराजमान भगवान हनुमान जी को जरूर देख रहे हैं। बजरंगबली की तस्वीर और सामने टेबल पर रखा लड्डू, दूध और जल आदि का भोग देख दर्शक जहां उनको नमन कर फोटो के साथ सेल्फी भी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले- सिनेमाघरों के मैनेजर
खिलौना टॉकीज के मैनेजर चंद्रप्रकाश और नटराज के मैनेजर हेमंत कुमार दास ने कहा कि सिनेमाघर के संचालकों ने मिलकर यह तय किया है कि वे फिल्म के शो में हनुमान जी के लिए एक सीट आरक्षित रखेंगे। फिल्म प्रभु राम पर आधारित है और वह जहां रहते हैं, भक्त हनुमान भी उनके साथ होते हैं। ऐसे में उनके लिए सीट नंबर एक आरक्षित रखी गई है। साथ ही पूजन और भोग का भी प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed