फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bajra roti will be served soon in Vande Bharat

Jhansi News: वंदे भारत में जल्द परोसी जाएगी बाजरे की रोटी

Fri, 07 Apr 2023 11:43 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Bajra roti will be served soon in Vande Bharat
झांसी। भोपाल से दिल्ली की ओर जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को अब मोटे अनाज से बने व्यंजन भी परोसे जाने लगे हैं। शुक्रवार से इसकी शुरुआत हो गई है। हालांकि, अभी नाश्ते में मोटे अनाज का प्रयोग शुरू किया गया है। लेकिन, आने वाले दिनों मोटे अनाज से बना भोजन भी यात्रियों को दिया जाएगा। इसमें बाजरे की रोटी खास होगी।
विज्ञापन

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन के लिए एक अप्रैल से सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत की शुरुआत हुई है। इस गाड़ी को ग्वालियर, दिल्ली और आगरा कैंट स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। इसमें पैंट्रीकार नहीं है। यात्रियों को दिया जाने वाला नाश्ता गाड़ी में भोपाल से चढ़ाया जाता है। जबकि, खाना ग्वालियर से इसमें चढ़ाया जाता है। नाश्ते के मेन्यू में पोहा-जलेबी, रतलामी सेव, मावा बाटी व नमकीन शामिल हैं। अब बुधवार से यात्रियों को मोटा अनाज ज्वार और बाजरा से बनी नमकीन दी जाने लगी है। पहले दिन यात्रियों से इसका फीडबैक भी लिया गया। ज्यादातर यात्रियों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया आई है। इससे उत्साहित रेलवे वंदे भारत में मोटे अनाज का दायरा बढ़ाने जा रहा है। खाने में भी यात्रियों को मोटे अनाज के व्यंजन परोसे जाएंगे। इसकी शुरुआत बाजरे की रोटी से की जाएगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दीं गईं हैं।
विज्ञापन

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे श्रीअन्न (मोटे अनाज) को लगातार बढ़ावा दे रहा है। इसी के तहत वंदे भारत ट्रेन में श्रीअन्न से बने व्यंजन परोसे जाने की शुरूआत की गई है। शुक्रवार से नाश्ते में यात्रियों को ज्वार, बाजरे से बनी नमकीन दी जाने लगी है, जो उन्हें खूब पसंद आ रही है। जल्द ही मोटे अनाज से बना भोजन भी यात्रियों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed