फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Badati rate petrol people disturb

बढ़ती कीमतों की मार से मचा ‘हाहाकार’

Tue, 02 Mar 2021 02:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
Badati rate petrol people disturb
झांसी। बढ़ती महंगाई को लेकर सोमवार को शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा काली पट्टी बांध कर शहर के प्रमुख चौराहों से विरोध कर प्रदर्शन यात्रा निकाली गई। प्रदर्शन के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने कहा कि बढ़ती कीमतों की मार सिर्फ आम जनता पर पढ़ रही है। जिससे आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है। महंगाई के कारण हाहाकार मचा हुआ है।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि जब डायनामिक प्राइजिंग योजना को लागू करने की बात कही थी। उस दौरान वादा किया गया था कि इसका फायदा सीधे जनता को होगा। लेकिन वह सिर्फ छलावा मात्र था। पेट्रोल पंप संचालकों को हर रोज नए दाम लागू करना पड़ रहे हैं। डायनामिक प्राइजिंग के बहाने जो लूट मचाई गई है। उससे पेट्रोल पंप संचालक भी खासे नाराज हैं। उन्होंने शुरूआत में इस योजना का विरोध किया था। उधर, जनता महंगाई से परेशान है। डीजल की बढ़ती कीमतों ने किसानों को मुश्किल में डाल दिया है। फसल पकने को तैयार है लेकिन डीजल की कीमतें बढ़ने से कटाइ का खर्च काफी बढ़ गया है। जबकि फसल का मूल्य लागत के अनुपात से काफी कम है।
विज्ञापन

वहीं घरेलू गैस सिलिंडर, खाद्य सामग्री के साथ ही रोजाना कुछ न कुछ बढ़ोतरी हो रही है। जिसके चलते लोगों का काफी बुरा हाल है लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नही रेंग रही है। सबसे अधिक बुरा हाल मजदूरों का हो गया है। शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि महंगाई ने के कारण आम आदमी के मुंह से निवाला छीन लिया है। बिजली की दरें भी लगातार बढ़ती जा रही हैं। सरकारें महंगाई को रोकने में नाकाम साबित हो रहीं हैं। जेके निर्मोही ने महंगाई के गीतों को प्रस्तुत कर यात्री अगुवाई की। यात्रा में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के साथ ही प्रतीक दुबे, अंकुर मिश्रा, नरेश चंद्र बिल्हाटिया, चंद्रशेखर तिवारी, मनीराम कुशवाहा, इम्तियाज हुसैन, राजेंद्र रेजा, अनिल बट्टा, राहुल रिछारिया, किश्वर जहां, नीता अग्रवाल, भरत राय, आसिया सिद्दीकी, शंभू सेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed