फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bad behavior

मंदिर में भक्तों से अभद्रता करने पर थानाध्यक्ष हटाए गए

Sat, 05 Sep 2020 06:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
bad behavior
bad behavior
ककरबई। बुढ़वा मंगल को धार्मिक स्थल चकाडोरी धाम पर मंदिर में जूता पहनकर जाने और भक्तों के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में थानाध्यक्ष विवेक कुमार पर गाज गिर गई। उनको अपराध शाखा में भेज दिया गया है। उनके स्थान पर थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप को बनाया गया है।
विज्ञापन

बुढ़वा मंगल पर चकाडोरी धाम पर बने मंदिर में लोग दर्शन करने के लिए गए थे। वहां पर थानाध्यक्ष ने लॉकडाउन का हवाला देकर श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता की थी। श्रद्धालुओं ने मंदिर में जूता पहन कर आने का भी आरोप लगाया था। इस मामले में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुनील जैन, गल्ला व्यापारी नितुल व्यास, मुक्ति संस्था के कोषाध्यक्ष अरविंद आदि ने सीओ मनीष चंद्र सोनकर को ज्ञापन देकर थानाध्यक्ष को हटाने की मांग की थी। इस मामले की जानकारी एसएसपी को भी दी गई थी। इस पर थानाध्यक्ष विवेक कुमार को वहां से हटाकर अपराध शाखा में भेज दिया गया। उनके स्थान पर नरेंद्र प्रताप को थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed