फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Babus will not have to worry about getting NOC.

Jhansi News: एनओसी की खातिर नहीं काटने होंगे बाबुओं के चक्कर

Sun, 18 Aug 2024 04:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Babus will not have to worry about getting NOC.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। नगर निगम की एनओसी के लिए अब महीनों बाबुओं के चक्कर नहीं काटने होंगे। इसके लिए नगर निगम ने नई व्यवस्था शुरू की है। अब ऑनलाइन माध्यम से भी यह जारी की जाएगी। अधिकतम तीस दिनों में यह एनओसी जारी कर दी जाएगी।

जेडीए से नक्शा पास कराने, जमीन की प्रकृति तय करने समेत अन्य कार्य में नगर निगम की एनओसी आवश्यक होती है। स्टेटलैंड अथवा नजूल की भूमि न होने पर निगम यह एनओसी जारी करता है लेकिन, इसे हासिल करने में भू-स्वामी के पसीने छूट जाते हैं। छह माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी यह जारी नहीं हो पाती। कई दफा फाइल गुम होने के मामले भी सामने आ चुके। परेशान भू-स्वामी अफसरों के ही चक्कर काटते रह जाते हैं।
विज्ञापन


इन शिकायतों को दूर करने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था आरंभ की गई है। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश के मुताबिक नगर निगम की अधिकृत वेबसाइट पर भू-स्वामी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं। आवेदन होने पर संबंधित अधिकारी इनकी नियमित निगरानी रखेंगे। राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे। जांच में आवेदन सही मिलने पर अधिकतम तीस दिनों के अंदर यह एनओसी ऑनलाइन माध्यम से जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

ऑनलाइन एनओसी के लिए यह दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे
- राजस्व तहसील से जारी एनओसी
- बैनामा की सत्यापित प्रति
- शपथ पत्र दस रुपये स्टाम्प पर नोटरी
- भूमि की वर्तमान खतौनी
- भूमि का वर्तमान खसरा
- भूमि का फसली वर्ष 1359 का खसरा

इनसेट फोटो
ऑनलाइन व्यवस्था का महापौर ने किया उद्घाटन

नगर निगम में शनिवार को महापौर बिहारी लाल आर्य ने ऑनलाइन व्यवस्था आंरभ किए जाने का बटन दबाकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा इससे आवेदन करने वालों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा इसके साथ ही जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, हाउसटैक्स, ऑनलाइन शिकायत, पार्किंग बुकिंग समेत अन्य सुविधाएं भी ऑनलाइन माध्यम से दी जा रही हैं। इस दौरान अपर नगर आयुक्त मो.कमर, पार्षद दिनेश प्रताप सिंह बंटी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed