{"_id":"d3eebd3057793335e93443c7b373dce5","slug":"babuji-the-wife-is-to-transfer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबू जी, पत्नी का कराना है स्थानांतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबू जी, पत्नी का कराना है स्थानांतरण
झांसी/ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मंडलायुक्त के. राममोहन राव शनिवार को औचक निरीक्षण करने बीएसए आफिस पहुंचे। वहां उन्होंने पत्नी का स्थानांतरण कराने के लिए पूछताछ शुरू की, लेकिन उन्हें कर्मचारियों ने पहचान लिया। इससे पूर्व उन्होंने जिला अस्पताल में शौचालय गंदा मिलने पर सुपरवाइजर को फटकार लगाई।
मंडलायुक्त ने जिला अस्पताल के वार्डों में जाकर मरीजों का हाल चाल पूछा। वहीं, ओपीडी में जाकर मरीजों से बाहर की दवा लिखे जाने की संबंध में जानकारी ली। जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद वह बीएसए कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अपनी कार बाहर खड़ी कर दी और पैदल चलकर अंदर गए।
वह एक लिपिक के पास गए और कहा कि मुझे अपनी पत्नी का स्थानांतरण कराना है। इसी दौरान कुछ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने उन से नमस्कार करना शुरू कर दिया। स्थिति को भांप लिपिक ने कमिश्नर को बताया कि अभी स्थानांतरण की प्रक्रिया नहीं चल रही है।
विज्ञापन
कर्मचारियों को जब यह पता चला कि मंडलायुक्त उनके कार्यालय में हैं तो वह सतर्क हो गए और एक-एक कर अभिवादन करने को आने लगे। इस पर मंडलायुक्त कुछ मिनट रुक कर वहां से चले आए।