{"_id":"5908ddf44f1c1ba87444137d","slug":"b-ed-entrance-examination-will-be-held-today-at-28-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 28 केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 28 केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
exam centre
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को नगर में बनाए गए 28 केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा होगी, जिसमें साढ़े चौदह हजार अभ्यर्थी किस्मत आजमाएंगे। नकल विहीन और शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के लिए चाक चौबंद बंदोबस्त किए गए हैं। चौदह मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसके अलावा हर केंद्र पर पुलिस का इंतजाम भी किया गया है।
परीक्षा दो पाली सुबह आठ से ग्यारह और दोपहर एक से चार बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को मूल प्रवेश पत्र व उसकी एक फोटो प्रति और फोटो पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाना होगा। अपर जिलाधिकारी रमाशंकर गुप्ता ने बताया कि परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित साइबर कैफे और फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। इसके अलावा जिला प्रशासन ने सभी केंद्रों की निगरानी के लिए चौदह स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। प्रत्येक मजिस्ट्रेट पर दो केंद्रों की जिम्मेदारी रहेगी।
यातायात पुलिस रहेगी मुस्तैद
बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा आसपास के जिलों के अभ्यर्थी भी आएंगे। इसके मद्देनजर यातायात पुलिस भी बुधवार को मुस्तैद रहेगी। यातायात प्रभारी सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि बस स्टैंड व केंद्रों के आसपास के चौराहों पर पुलिस तैनात रहेगी। अभ्यर्थियों को आवागमन में किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए पर्याप्त संख्या में ऑटो चलाए जाएंगे।