फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Azam called Dr. Ambedkar a land mafia, then Akhilesh was laughing: Lalji

आजम ने डॉ. आंबेडकर को भूमाफिया कहा, तब अखिलेश हंस रहे थे: लालजी

Thu, 06 Jan 2022 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Azam called Dr. Ambedkar a land mafia, then Akhilesh was laughing: Lalji
झांसी। अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में गाजियाबाद में हज हाउस के शुभारंभ के दौरान सपा नेता आजम खां ने डॉ. आंबेडकर को भूमाफिया कहा। तब तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव बगल में बैठे हंस रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा दलित विरोधी है।
विज्ञापन

अध्यक्ष बोले कि पीएम मोदी, सीएम योगी की योजनाओं से समाज मजबूत हो रहा है। दलितों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के अवसर के साथ आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उज्वला योजना, आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से मजबूत बनाया जा रहा है। केंद्र, प्रदेश सरकार की योजनाओं के सबसे बड़े लाभार्थी अनुसूचित जाति-जनजाति के लोग हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना, केंद्र सरकार की स्टैंड अप इंडिया योजना से दलित उद्यमी बन रहे हैं। जबकि, सपा ने अपने कार्यकाल में 3.30 लाख दलित कर्मियों को पदावनत किया। भीमराव आंबेडकर और संत रविदास का अपमान किया। अखिलेश सरकार ने रमाबाई, कांशीराम, छत्रपति शाहू जी महाराज के नाम पर बने जिलों और शैक्षणिक संस्थानों से दलित महापुरुषों का नाम हटाने का काम किया। अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के सबसे बड़े दलित विरोधी चेहरा हैं। सपा ने किसी दलित को एमएलसी, राज्यसभा सदस्य नहीं बनाया। बोले कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में डॉ. आंबेडकर का भव्य स्मारक बनवा रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती को दलित नहीं, दौलत की बेटी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed