फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   awedh e ticket banane wale do pakde

अवैध ई- टिकट बनाने के दो आरोपी निकले कोरोना पॉजिटिव

Wed, 14 Apr 2021 02:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
awedh e ticket banane wale do pakde
झांसी। अवैध ई-टिकट बनाने के मामले में पकड़े दो आरोपियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मंगलवार को आरपीएफ अफसर परेशान रहे। आरोपियों पर कार्रवाई करने वाली टीम की जांच कराई गई। लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आने पर सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

आरपीएफ झांसी की डिटेक्टिव विंग ने सोमवार को बांदा से अवैध रूप से ई- टिकट बनाने के आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद टीम ने आरोपियों की कोरोना जांच कराई। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस पर आरोपियों को बांदा में क्वारंटीन कर दिया गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद आरपीएफ अफसरों की भी कोरोना जांच के आदेश दिए गए। मंगलवार को डिटेक्टिव विंग में शामिल सभी पुलिसकर्मियों की जांच कराई गई। इसे लेकर पुलिसकर्मियों में दहशत रही। लेकिन शाम को जब टीम के सभी अफसरों की रिपोर्ट निगेटिव आई, तो राहत की सांस ली। मामले को लेकर आरपीएफ पोस्ट पर चर्चा का आलम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात मोबाइल समेत चोर दबोचा
झांसी। आरपीएफ की डिटेक्टिव विंग और जीआरपी ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच से शातिर मोबाइल चोर को पकड़ा है। मोबाइल चोर बीना - झांसी और झांसी-उरई के बीच ट्रेनों से चोरी करता था। आरोपी ग्राम मानिकपुर दतिया निवासी दीपचंद्र लोधी पुत्र चतुर सिंह लोधी के पास से एक लाख रुपये से अधिक कीमत के एक आईफोन व छह स्मार्ट फ ोन बरामद हुए। अफसरों ने बताया कि शातिर अच्छे कपड़े पहनकर यात्री बनकर ट्रेन में सफर करता था और मौका पाकर घटना को अंजाम दे देता था। आरोपी को 2017 में बबीना में अवैध वेंडिंग के एक मामले में जेल जा चुका है। चलती ट्रेन में चढ़ने, उतरकर, भागने और चेन पुलिंग कर भागने में माहिर है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed