फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   avedh hording

ये कैसी शुभकामना, नियम नहीं मानना

Fri, 15 Dec 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Dec 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
avedh hording
hording, jhansi news - फोटो : demo
महापौर रामतीर्थ सिंघल ने शपथ ले ली, लखनऊ में मुख्यमंत्री के साथ बैठक कर आए, लेकिन जीत की शुभकामनाएं देने की अवैध होर्डिंग अभी भी सीना ताने खड़ी हैं। ऐसी एक या दो होर्डिंग नहीं, बल्कि सड़कें पटी पड़ी हैं। पंचकुइयां रोड पर होर्डिंग लगाने की मनाही है, फिर भी होर्डिंग तने हुए हैं। होर्डिंग की आड़ में चाट, समौसा और पानी की फुल्की पिलाने वालों का धंधा चल निकला है। इससे सड़क पर जाम लग रहा है, लेकिन नगर निगम के अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

पंचकुइयां रोड खासकर तिराहे पर होर्डिंग लगाने की मनाही है। नगर निगम अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग हटवा चुका है। नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया ने अवैध होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी थी, पर अवैध होर्डिंग लगाने वाले नहीं मान रहे हैं। पंचकुइयां तिराहे पर एक दुकानदार ने अपनी छत पर बिना नगर निगम की अनुमति के होर्डिंग लगवा दी है। किस ठेकेदार की होर्डिंग वैध और किसकी अवैध हैं, इसका मुकदमा इलाहाबाद कोर्ट में चल रहा है। इसकी नियमित सुनवाई हो रही है। कोर्ट ने होर्डिंग संचालकों से पैसा जमा करने को कहा था। होर्डिंग संचालकों ने पैसा जमा किया, लेकिन एक संचालक का तीन लाख रुपये का चेक बाउंस हो गया। अब उसके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन



यहां लगी हैं अवैध होर्डिंग
- प्रेमनगर रोड
- नंदनपुरा रोड
- सीपरी बाजार मार्केट
- बड़ा बाजार
- मेडिकल कालेज मार्ग
- बड़ागांव गेट बाहर रोड

जल्द होगा फैसला
होर्डिंग का प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। सुनवाई लगातार हो रही है, जल्द निर्णय होगा। निर्णय के अनुसार कार्रवाई करेंगे। अवैध होर्डिंग लगाने की अनुमति किसी को नहीं है। पंचकुइयां रोड से अवैध होर्डिंग जल्द हटवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रताप सिंह भदौरिया
नगर आयुक्त



एफआईआर होनी चाहिए
शुभकामना देने की आड़ में अवैध होर्डिंग लगाकर जनता को परेशान किया जा रहा है। बल्लियों और बिजली के खंभों के सहारे होर्डिंग लगाकर शुभकामना देने वाले न जाने क्या साबित करना चाहते हैं। यही लोग वास्तव में नगर निगम को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इनके खिलाफ एफआईआर होनी ही चाहिए।
- पप्पू दीक्षित

जुर्माना वसूला जाए
अवैध होर्डिंग लगाने से नगर निगम को लाखों का नुकसान होता है। अफसरों को इस नुकसान की ओर ध्यान देना चाहिए। महापौर को भी ध्यान देना चाहिए कि कौन शुभकामना देने के नाम पर कानून तोड़ रहा है। ऐसे लोगों से जुर्माना वसूला जाना चाहिए।
- विनोद अग्रवाल

पैसे वालों के आगे महापौर नतमस्तक
अवैध होर्डिंग लगते हैं तो इसकी आड़ में चाट, समौसा और पानी की फुल्की लगाने वाले अवैध रूप से डट जाते हैं। इससे जाम लगता है, जिससे जनता को बेवजह परेशानी झेलनी पड़ती है। यह अवैध काम पैसे वाले करते हैं, लेकिन इनके आगे महापौर नतमस्तक हैं। दोषियों पर एफआईआर होनी चाहिए।

- विकास लक्ष्यकार

आम आदमी का ध्यान रखें
अवैध होर्डिंग से आम आदमी को सर्वाधिक तकलीफ होती है। महापौर की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करें, अन्यथा चुनाव में वादे तो सभी करते हैं। आम आदमी की तकलीफ दूर करेंगे, तभी महापौर दूसरों से अलग कहलाएंगे। अन्यथा तो सब एक जैसे ही हैं।
- लोकेश शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed