फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Auto was divided into three parts due to truck collision

Jhansi News: ट्रक की टक्कर से तीन हिस्सों में बंट गया था ऑटो

Tue, 30 May 2023 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Auto was divided into three parts due to truck collision
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। खिल्ली गांव के पास बेकाबू ट्रक के सवारियों से भरे ऑटो में टक्कर मारने से उसके परखच्चे उड़ गए। ऑटो पलटता हुआ सड़क के किनारे जा गिरा। जोरदार टक्कर लगने से ऑटो के तीन टुकड़े हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है ऑटो में ड्राइवर समेत कुल चौदह लोग सवार थे। इनमें पिछली सीट पर पांच बच्चों समेत चार महिलाएं बैठी थीं। इन महिलाओं को गंभीर चोट आ गई जबकि ड्राइवर समेत आगे की सीट पर बैठे दो लोगों को कम चोट आई।
पीछे की सीट पर गीता, सोनी समेत एक बुजुर्ग बैठे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर लगने से ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद उसमें बैठीं सवारियां ऑटो से बाहर गिर गईं। ऑटो पलटता हुआ सड़क के किनारे जा गिरा। इसमें गीता एवं उसका पुत्र विनय एवं प्रिंस दब गए। हादसे की सूचना पर सीओ मोंठ श्वेता कुमारी समेत पूंछ थाना से पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने ऑटो के नीचे फंसे दो बच्चों समेत गीता को बाहर निकाला। हादसे में गीता और अज्ञात बुजुर्ग को ज्यादा चोट आ जाने से उनकी हालत नाजुक हो गई। इनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। सोनी की मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मामले में मोंठ सीओ श्वेता कुमारी ने बताया कि हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। उसकी सीसीटीवी फुटेज आदि की मदद से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



हादसे के बाद बेसहारा हो गया मासूम
हादसे में गीता के दम तोड़ने के साथ ही उसका इकलौता मासूम पुत्र विनय (8) घायल होने के साथ ही बेसहारा भी हो गया। परिजनों का कहना है विनय के पिता रामअवतार की कुछ साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी। मां गीता ही उसका लालन-पालन करती थी। हादसे ने उसकी मां को भी छीन लिया। परिजनों का कहना है गीता अपनी बहन से मिलने अमरौख गांव आई थी। यहां से अपनी बहन के साथ जालौन लौट रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिलक समारोह में शामिल होने निकला था वंशकार परिवार
ऑटो में ओरछा के टपरियन गांव निवासी भाइया वंशकार पुत्र राजाराम अपने रिश्तेदार अभिषेक पुत्र रघुनाथ, नारायण के साथ पूंछ में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे में यह सभी लोग घायल हो गए। इनको भी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यहां इनकी हालात सामान्य बताई जा रही है। वहीं, हादसे में रामवती पत्नी रामकिशन, दीपिका (7) उसका भाई प्रिंस (4) पुत्र सुरेंद्र, त्रिवेणी (10) पुत्री रमेश, राजदुलारी (48) एवं कैलाश (39) निवासी लावन भी घायल हो गए। इनमें नारायण और रामवती की हालत नाजुक बताई जा रही। सभी इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed