फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Attention people of Jhansi....milk is being sold by mixing soda

झांसी वाले ध्यान दें....सोडा मिलाकर बेचा जा रहा है दूध

Thu, 02 Jun 2022 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Attention people of Jhansi....milk is being sold by mixing soda
झांसी। अमर उजाला द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत दूसरे दिन स्वामीपुरम कालोनी में खाद्य पदार्थों की जांच की गई। यहां दूध में सोडा पाया गया है। अब यह सोडा खाने वाला है या फिर कपड़े धोने वाला इसकी जांच के लिए सैंपल लेकर गोरखपुर की प्रयोगशाला को भेजा जा रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि सोडा मिला दूध पीने से शरीर के कई अंग खराब हो सकते हैं। हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम को स्वामीपुरम कॉलोनी में अमर उजाला के साथ एफडीए की टीम मोबाइल लैब के साथ पहुंची थी। क्योंकि लोगों को लैब के बारे में एक दिन पहले ही बता दिया गया था लिहाजा बड़ी संख्या में लोग अपने खाद्य पदार्थों की क्वालिटी चेक कराने के लिए यहां आए। दूध, घी, हल्दी, मसाले, रिफाइंड की जांच की गई। कुल 54 नमूनों की जांच की गई। जिसमें दूध के 19, शहद के 9, घी के 8, तेल के 5, हल्दी, दाल, पनीर के 3-3 और तरबूज के 1 नमूने की जांच हुई। जिसमें दूध के एक नमूने में सोडा मिलने की पुष्टि हुई। हालांकि ये खाने वाला है या कपडे धोने वाला इसे जांच के लिए गोरखपुर भेजा जाएगा। वहीं सहायक खाद्य आयुक्त हरिमोहन श्रीवास्तव ने बताया कि दूध में सोडा का इस्तेमाल करना प्रतिबंधित है। वैन में विश्लेषक अतुल भास्कर और विनोद सिंह ने नमूनों की जांच की। इस दौरान वरिष्ट खाद्य विश्लेषक डॉ. अनूप चंद, मंडलीय फूड सेफ्टी ऑफिसर प्रशांत श्रीवास्तव और स्वामीपुरम कॉलोनी से पुरुषोत्तम स्वामी, राजेंद्र चावला, मनोज थापक, विवेक दत्त स्वामी, श्याम विजय वर्गी, हरितवाल, कैलाश अग्रवाल, प्रवीण सोनी, राहुल देश मानकर, अंकुर अभय जैन, आनंद शर्मा, नरेंद्र शर्मा, नेहा, पूनम, जूही, प्रियंका, वर्षा, संध्या, पूजा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. रजत जैन ने कहा कि यदि दूध में सोडियम कार्बोनेट का इस्तेमाल होता है तो इससे ब्रेन हैमरेज होने तक का खतरा होता है। इसके अलावा कमजोर दिल वालों को हार्ट अटैक आ सकता है। इससे अलावा शरीर में सूजन, खुजली के साथ-साथ पेट संबंधी समस्या भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज बंसल कालोनी में होगी खाद्य नमूनों की जांच
- अभियान के तीसरे दिन गुरुवार को एफडीए की मोबाइल वैन शाम पांच बजे बंसल कॉलोनी पहुंचेगी। 7 बजे तक एफडीए की टीम खाद्य पदार्थों की नि:शुल्क जांच करेगी। वैन में 10 मिनट में ही नमूनों की जांच कर रिपोर्ट दे दी जाएगी। आप भी अपने घर में इस्तेमाल हो रहे दूध, दही, पनीर, घी, तेल, हल्दी, मसाले, दाल आदि की जांच करवा सकते हैं। सहायत आयुक्त खाद्य ने कहा कि किसी भी प्रकार के मिलावट की शिकायत अथवा मोबाइल वैन से नमूनों की जांच कराने के लिए 9415557998 पर फोन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed