{"_id":"76a0f590f274f0c27fdb3f8ed4f7e063","slug":"attampt-to-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गार्ड व विद्युत कर्मी ने खुदकुशी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गार्ड व विद्युत कर्मी ने खुदकुशी की
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Mon, 15 Jun 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मानसिक तनाव के चलते रविवार को सीपरी बाजार में रेलवे के गार्ड और कोतवाली में विद्युत विभाग के संविदा कर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लोगों ने खिड़की और दरवाजे तोड़कर कमरे से शवों को फंदे से उतारा।
सीपरी बाजार थानांतर्गत लहर गिर्द के कृष्णा एन्क्लेव निवासी नवीन कुमार अग्रवाल (34) पुत्र गोटीराम अग्रवाल रेलवे में गार्ड के पद पर तैनात थे। वह 11 जून को पत्नी रुचि, बेटी मुस्कान, रुचि व पुत्र हर्ष के साथ ससुराल हमीरपुर के कस्बा राठ में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। शनिवार की शाम को वह हमीरपुर से लौटकर आए। नहाने के बाद वह घर से घूमने चले गए, रास्ते में परिचितों से बात भी की। रात को वह घर आए और अपने कमरे में सोने चले गए। घर में अकेली वृद्ध मां शिमला जब उनसे मिलने गईं तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।
आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो मां ने शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग पहुंचे और दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा खुलते ही लोग नवीन को फांसी के फंदे पर लटका देख हक्के-बक्के रह गए। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
वहीं, कोतवाली थानांतर्गत रितु विहार कालोनी में पारिवारिक क्लेश के चलते अलग कमरे में रह रहे पवन सिंह यादव (28) पुत्र गजराज सिंह यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि वह विद्युत विभाग में संविदा पर कार्य करते थे। पुलिस के अनुसार पवन का कई मामलों को लेकर परिजनों से विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से वह एक कमरे में अकेले रह रहे थे। वह परिजनों से खास वास्ता भी नहीं रखते थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।