फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   attamped for loot in andra express

आंध्रा एक्सप्रेस में लूटपाट की कोशिश

Wed, 09 Sep 2015 02:14 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Wed, 09 Sep 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
झांसी। बदमाशों ने सोमवार की रात आगरा स्टेशन के स्टार्टर सिगनल के निकट आंध्रा एक्सप्रेस में लूटपाट का प्रयास किया, लेकिन आरपीएफ जवानों की सतर्कता से वह सफल नहीं हो सके। इस दौरान बदमाशों ने पथराव किया, जिससे एसी कोच के कांच टूट गए। पत्थर लगने से आरपीएफ जवान भी घायल हो गया।
विज्ञापन




नई दिल्ली से हैदराबाद जाने वाली गाड़ी संख्या 12724 अप आंध्रा एक्सप्रेस सोमवार की रात आगरा से झांसी की तरफ बढ़ रही थी। ट्रेन में आरपीएफ झांसी के चार जवान स्क्वाएड में तैनात थे। ट्रेन जब आगरा स्टार्टर सिगनल के पास से गुजर रही थी, तभी स्लीपर कोच में चढ़े एक बदमाश ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक लिया। ट्रेन के रुकते ही आरपीएफ जवानों ने बाहर झांक कर देखा तो उन्हें वातानुकूलित ए वन कोच की तरफ कुछ बदमाश बढ़ते दिखाई दिए।
विज्ञापन




यह देख कर जवान ने एक- एक कर सभी कोचों के दरवाजे बंद करा दिए। एक कोच से बाहर निकलकर बदमाशों को ललकारा। बदमाश जब एसी कोच में सफल नहीं हो सके तो उन्होंने पथराव किया। पथराव से ए वन कोच की बर्थ संख्या 31,36, 29, 30,48 व 41 के कांच क्षतिग्रस्त हो गए। इससे यात्री दहशत में आ गए। एक पत्थर  हेड कांस्टेबल महबूब खान को  लगा, जिससे वह चुटहिल हो गए। आरपीएफ की सतर्कता से बदमाश ट्रेन के कोचों में नहीं चढ़ सके। कुछ मिनट में ही ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हो गई। झांसी आने पर आरपीएफ जवान ने रेलवे अस्पताल में उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed