{"_id":"5a21b8c04f1c1bc45b8b9b01","slug":"attack-on-nagar-nigam-member","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्वाचित पार्षद को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्वाचित पार्षद को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूराो
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
crime, jhansi news
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के वार्ड नंबर 56 नरसिंह राव टोरिया में नवनिर्वाचित पार्षद अनिल सोनी को गोली मार दी गई। घटना को अंजाम पार्षद का चुनाव हारने वाले एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी ने दिया। गनीमत रही कि गोली सिर से छूते हुए निकल गई। हालत सामान्य है।
वार्ड नंबर 56 से निर्दलीय प्रत्याशी अनिल सोनी ने 1270 वोट पाकर 13 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के शशांक त्रिपाठी को हराया। जबकि, तीसरे स्थान पर निर्दलीय मोहित पचौरी रहा। मतगणना के बाद थाना कोतवाली इलाके में दतिया गेट की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर अनिल और मोहित में तीखी नोकझोंक हो गई। इसी दौरान मोहित ने तैश में आकर अनिल पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली अनिल के सिर को छूती हुई निकल गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अनिल को उपचार के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज ले जाया गया। यहां उसकी हालत सामान्य है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।