फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   atm nhi de rhe sath

एटीएम नहीं दे रहे साथ, बैंक में बड़े नोटों की किल्लत

Wed, 07 Mar 2018 02:23 AM IST
amarujala
amarujala Updated Wed, 07 Mar 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
atm nhi de rhe sath
atm, jhansi news - फोटो : demo
भारतीय स्टेट बैंक के उपभोक्ता इन दिनों परेशान हैं। एटीएम (ऑटोमेटेड टेलर मशीन) से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है, जबकि बैंक की ज्यादातर शाखाओं में ग्राहकों को सिर्फ सौ-सौ के नोट ही थमाए जा रहे हैं। उन्हें बड़े नोट नहीं दिए जा रहे हैं। नकदी के लिए लोग इधर से उधर चक्कर काट रहे हैं। वहीं, बैंक के अधिकारी इस पर चुप्पी साधे हुए हैं।  
विज्ञापन


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को सबसे बड़े बैंक का तमगा हासिल है। एसबीआई के ग्राहकों की संख्या भी सर्वाधिक है। लेकिन, सेवाओं के मामले में एसबीआई अन्य बैंकों से पिछड़ता नजर आ रहा है। खासतौर पर बैंक ग्राहकों की नकदी की जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहा है। मंगलवार की दोपहर को अमर उजाला की टीम ने इसकी पड़ताल की। बैंक के कचहरी चौराहे के पास, सदर बाजार और इलाइट चौराहे के पास के एटीएम के शटर बंद मिले। जबकि, सीपरी बाजार के दो एटीएम खुले तो थे, परंतु उनसे नकदी नहीं निकल रही थी। पैसे के लिए ग्राहक एक एटीएम से दूसरे के चक्कर काटते नजर आए।
विज्ञापन

वहीं, बैंक की शाखाओं के भीतर भी लोग नकदी के लिए परेशान दिखाई दिए। यहां ज्यादातर ग्राहकों को निकासी पर सौ-सौ नोट में ही रकम दी जा रही थी। दो सौ, पांच सौ और दो हजार के नोट न मिलने की वजह से ग्राहक परेशान थे। इक्का-दुक्का ग्राहकों के हिस्से में ही बड़े नोट आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मसले पर एसबीआई के जिम्मेदार अधिकारियों ने कुछ भी कहने से साफ मना कर दिया। उनका कहना था कि वह इसके लिए अधिकृत नहीं है। हालांकि, हकीकत से इतर सबकुछ ठीक होने का दावा उन्होंने जरूर किया।

एटीएम के लगा रहे चक्कर   
नकदी निकालने के लिए कई एटीएम के चक्कर लगा चुका हूं, पर किसी में नहीं मिली है। होली के बाद से अब तक एटीएम की स्थिति में कोई सुधार नहीं आया है। - महेश, रेल कर्मचारी

एक सप्ताह से है समस्या
एक सप्ताह से एसबीआई के एटीएम में समस्या आ रही है। कई एटीएम ऐसे हैं, जो चंद घंटें ही काम करते हैं और उसके बाद उनकी शटर बंद कर दी जाती है। - गुड्डू, ऑटो पार्ट्स विक्रेता

बैंक में मिल रहे छोटे नोट
मंगलवार को 20 हजार रुपये निकालने पहुंचा। बैंक की खिड़की से 100-100 के नोट की दो गड्डी थमा दी गई। कैशियर से बड़े नोट मांगे, पर मिले नहीं। - अशोक, होटल कारोबारी

अफसर भी नहीं सुन रहे
बेटी की शादी के लिए बड़े नोटों की आवश्यकता है। लेकिन, बैंक सिर्फ सौ के नोट ही दे रहे हैं। अधिकारियों से भी संपर्क किया। बावजूद, समस्या का समाधान नहीं हुआ। - सुरेश, रिटायर्ड कर्मचारी


चिंता का है विषय
एसबीआई के पास नकदी की कोई किल्लत नहीं है। बावजूद, अगर लोगों तक नकदी नहीं पहुंच पा रही है, तो यह चिंता का विषय है। बुधवार को इस संबंध में एसबीआई के अधिकारियों से बात की जाएगी। एटीएम की व्यवस्था सुचारु होगी और लोगों को पर्याप्त बड़े नोट भी मिलेंगे।
- रणधीर सिंह, अग्रणी जिला प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed