{"_id":"591611954f1c1b352e850a1c","slug":"atm-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम के हालात कुछ सुधरे, पहुंचा पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम के हालात कुछ सुधरे, पहुंचा पैसा
jhansi
Updated Sat, 13 May 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दो महीने से करेंसी की किल्लत झेल रहे एटीएम को कुछ राहत मिली। कई एटीएम में शुक्रवार को रकम पहुंचाई गई। एसबीआई के 47 में 35 एटीएम चालू हो गए। अभी पूरी तरह किल्लत खत्म नहीं हुई है। कई एटीएम अभी भी खाली हैं।
रिजर्व बैंक से करेंसी नहीं मिलने के कारण बैंकों में रुपये की किल्लत है। यही कारण है कि एटीएम में पर्याप्त रकम नहीं पहुंचाई जा रही है। इस कारण बैंक उपभोक्ता परेशान हैं। अमर उजाला ने लोगों की पीड़ा लगातार प्रकाशित की। इसका कुछ असर शुक्रवार को दिखा। सदर बाजार सहित कई इलाकों में स्थित एसबीआई के ज्यादातर एटीएम चालू हो गए। निजी बैंकों के एटीएम में भी पैसा पहुंचाया गया। जिलाधिकारी ने बैंक अधिकारियों से संपर्क कर लोगों की परेशानी दूर करने को कहा है। इलाइट चौराहे पर एसबीआई का एटीएम चालू रहा। इलाहबाद बैंक का एटीएम अब काम करने लगा है। चित्रा चौराहा-बीकेडी मार्ग स्थित पीएनबी के एटीएम से भी अब रुपये निकल रहे हैं। यह कई दिन से ठप पड़ा था।
लगातार प्रयास जारी हैं
हमारी कोशिश है कि एटीएम पर पहुंचना वाला कोई ग्राहक निराश न लौटे। एसबीआई के 47 में 35 एटीएम काम कर रहे हैं। शीघ्र ही सभी चालू हो जाएंगे।
आरआर प्रसाद, रीजनल मैनेजर एसबीआई