{"_id":"5ab40a384f1c1bbf088b69d8","slug":"atikirmnkariyo-pr-67-hajar-ka-jurmana","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमणकारियों पर 67 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमणकारियों पर 67 हजार जुर्माना
amarujala
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
avedh nirman, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार को नगर निगम की जेसीबी अतिक्रमणकारियों पर टूट कर बरसी और 50 कच्चे व 12 पक्के अतिक्रमण तोड़ दिए। दोबारा अतिक्रमण न हो, इसलिए अतिक्रमणकारियाें से 67,200 रुपये जुर्माना वसूला गया। अभियान शुक्रवार को भी चलेगा।
नगर निगम की टीम ने इलाइट चौराहा से बीकेडी चौराहा होते हुए ग्वालियर रोड क्रासिंग तक सड़क की पटरी पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। जैसे ही अमला सड़क पर आया, अतिक्रमणकारियों की नजर पड़ी तो सामान समेटकर इधर-उधर भागने लगे। जल निगम कार्यालय के सामने सड़क घेरकर बहुत से चाय-पान, बाइक रिपेयरिंग, पंचर सुधारने वाले और फलों ठेले लगे थे।
कुछ को तोड़ दिया, कुछ जब्त कर लिए गए तो कुछ भाग गए। इसके बाद टीम आगे बढ़ी तो सड़क के किनारे बहुत से लोगों के जनरेटर रखे थे। सभी से दस- दस हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। उन्हें चेतावनी दी गई कि अपनी जमीन पर ही जनरेटर रखें, यदि सड़क की सरहद में आए तो दोबारा जुर्माना वसूला जाएगा और जनरेटर जब्त कर लिया जाएगा। जमीन की नापजोख की गई तो नगर निगम की दो फिट जमीन पर कब्जा पाया गया। अतिक्रमणकारियों से 67,200 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
टीम में संयुक्त नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता के साथ अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह, संपत्ति अधिकारी चंद्रिका प्रसाद, अतिक्रमण हटाओ प्रभारी डा. पुष्पराज गौतम मौजूद रहे।
जबरन हटाया
जीवनशाह तिराहा पर एक दूध के स्टाल को हटा दिया गया। स्टाल के संचालक अमिताभ नगरिया ने आरोप लगाया कि वह पंजाब नेशनल बैंक सीपरी बाजार में दुकान का किराया जमा करता है। मुझे यह जगह जिला ग्राम्य विकास अभिकरण द्वारा आवंटित की गई है फिर भी जबरन हटा दिया। मुझे तीन लाख रुपये का नुकसान हो गया। उन्होंने नगर निगम से तीन लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग की है।