{"_id":"5449d1db9ab92c052de69fe08e880273","slug":"astrology-method-the-mother-lakshmi-and-ganesh-worship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" ज्योतिष विधि से करें मां लक्ष्मी व गणेश का पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योतिष विधि से करें मां लक्ष्मी व गणेश का पूजन
ब्यूराे
Updated Wed, 11 Nov 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या बुधवार को दीपावली पर्व मनाया जाएगा। बुधवार को दीपावली के अवसर पर सूर्य एवं चंद्रमा तुला राशि पर हैं और दोनों का संयोग लाभ का चौघड़िया बना रहा है, जो कि राष्ट्र व समाज के लिए लाभकारी है।
महंत विष्णु दत्त स्वामी के मुताबिक विभिन्न राशियों के जातक अगर मां लक्ष्मी - गणेश का पूजन ज्योतिष, शास्त्र सम्मत एवं विधिविधान से करें, तो उसका विशेष फल जातक को प्राप्त होता है।
- मेष राशि का जातक लक्ष्मी जी के पूजन में इमरती का प्रसाद लगाए एवं लाल पुष्प अर्पित करे।
- वृष राशि क ा जातक नीला कमल का पुष्प, कमल गटटा तथा भोज पत्र चढा कर पूजन करे ।
- मिथुन राशि क ा जातक 108 गुलाब के पुष्प चढ़ाए तथा पूजन करे ।
- कर्क राशि का जातक लाल चावल, केसर व इत्र चढ़ा कर पूजन करे ।
- सिंह राशि क ा जातक श्री सूक्त का पाठ कर गुलाब की लाल पंखड़ियां मां लक्ष्मी को अर्पित करे।
- कन्या राशि क ाजातक नवग्रहों में स्थापित बुध देवता का विशेष पूजन कर श्री लक्ष्मी व गणेश का पूजन करे।
- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि के जातक कमल के पुष्प तथा इमरती का प्रसाद लगाते हुए लक्ष्मी जी का पूजन करें ।
ऐसे करें मां लक्ष्मी, सरस्वती व गणेश का पूजन
झांसी। दीपावली पर पूजा के अवसर पर श्रद्धालु एक चौकी पर सफेद कपड़ा बिछाकर नवग्रह, षोडष मात्रका, गणेश, गौरी जी व कलश स्थापना की स्थापना करें। तत्पश्चात लक्ष्मी, सरस्वती व गणेश का चित्र रखें और ईशान कोण में दीपक स्थापित करें। दीवार पर स्वास्तिक एवं पंद्रइया यंत्र अनार की कलम से सिंदूर से बनाएं।
विज्ञापन
इसके पश्चात दीपक प्रज्वलित कर विधिवत पूजन करें और एक थाली में तेल के 21 दीपक जलाएं, उनमें खील व बाजरा के दाने डालें ।
महंत जी के मुताबिक गृहस्थ एवं व्यापारी लक्ष्मी व गणेश का पूजन सायं 5:30 बजे से करें। इसके बाद सिंह लग्न रात्रि 12 : 30 बजे से मध्य रात्रि 2:50 बजे तक रहेगा, जो पूजन की दृष्टि से विशेष शुभ है। वहीं दीपावली पर बुधवार की प्रात: हनुमान जयंती पर मंदिरों में राम भक्त हनुमान के दर्शन विशेष शुभकारी हैं।
छोटी दीपावली मनाई
झांसी। मंगलवार को नरक चतुदर्शी पर छोटी दीपावली मनाई गई। लोगों ने जहां चौराहों पर यम दीपक प्रज्वलित किया, वहीं घरों में दीपों की श्रृंखला प्रज्वलित की। वहीं मंगलवार को लोगों ने पटाखों, ग्वालिन व गृहस्थी से जुड़ी सामग्री की जमकर खरीददारी की। इस दौरान बाजार में जमकर भीड़ नजर आई।