फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Assessment of damage to crops started in 50 more villages

Jhansi News: 50 और गांवों में शुरु हुआ फसलों को हुए नुकसान का आकलन

Fri, 08 Mar 2024 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Assessment of damage to crops started in 50 more villages
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। जिला प्रशासन ने जनपद के 50 और गांवों में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। जबकि, इससे पहले 145 गांवों में क्षति सामने आ चुकी है। इन गांवों में मुआवजा देने का भी काम शुरू कर दिया गया है।
पिछले सप्ताह शनिवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि से जनपद के कई इलाकों में रबी की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा था। इसके बाद राजस्व विभाग, कृषि विभाग और बीमा कंपनी की संयुक्त टीमों द्वारा किए गए सर्वे में झांसी सदर, मोंठ व मऊरानीपुर तहसील के 145 गांवों में 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान पाया था। इन गांवों में 50,927 हेक्टेअर लगीं 83 करोड़ रुपये की फसल खराब हुई थी। इसके बाद मुआवजा देने का काम शुरू कर दिया गया था। लेकिन, इन गांवों के अलावा अन्य गांवों के किसान भी फसल खराब होने की शिकायत लेकर तहसील और जिला मुख्यालय पर पहुंच रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए अब 50 गांवों में और सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। एक-दो दिन के भीतर इन गांवों की रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी।
विज्ञापन

000000
फोटो----
शासन और प्रशासन का रुख किसानों के प्रति बेहद संवेदनशील है, जिसके चलते अब पचास अन्य गांवों में फसलों का सर्वे शुरू कर दिया गया है। 33 फीसदी से अधिक नुकसान पाए जाने पर इन गांवों में किसानों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा। - वरुण कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed