फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Assad-Ghulam encounter: no one is coming forward to give information and evidence

असद-गुलाम एनकाउंटर: जानकारी व सुबूत देने के लिए कोई नहीं आ रहा आगे

Thu, 20 Apr 2023 12:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Assad-Ghulam encounter: no one is coming forward to give information and evidence
झांसी। माफिया अतीक अहमद का बेटा असद अहमद और शूटर गुलाम पिछले सप्ताह झांसी में हुए एनकाउंटर में मारे गए थे। जिला मजिस्ट्रेट की ओर से इस मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी किए थे। जांच कर रहे नगर मजिस्ट्रेट ने लोगों से घटना के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी व साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा था। लेकिन, अब तक इसके लिए एक आदमी भी आगे नहीं आया है। जबकि, एनकाउंटर के समय घटनास्थल के आसपास कई ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन

बड़ागांव थाना इलाके में पारीछा पावर प्लांट के पास 13 अप्रैल की दोपहर 12 बजे एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में अतीक अहमद का बेटा असद अहमद और उसकी गैंग का शूटर गुलाम मारा गया था। इसके अगले दिन 14 अप्रैल को जिला मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी किए थे। जांच की जिम्मेदारी नगर मजिस्ट्रेट अंकुर श्रीवास्तव को सौंपी गई थी। नगर मजिस्ट्रेट ने लोगों से एनकाउंटर से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी व साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा था। इसके लिए सात दिन का वक्त दिया गया था, लेकिन पांच दिन गुजरने के बाद भी इसके लिए कोई आगे नहीं आया।
विज्ञापन

जबकि, मुठभेड़ के दरम्यान बीस राउंड फायरिंग हुई थी। गोलियों की तड़तड़ाहट की गूंज आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी सुनाई दी थी। साथ ही एनकाउंटर के वक्त घटनास्थल के करीब खेतों में कई ग्रामीण भी मौजूद थे। उन्होंने एनकाउंटर के बाद मीडिया से घटना के संबंध में जानकारियां भी साझा की थीं। लेकिन, प्रशासन के समक्ष अब तक कोई नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक किसी ने भी घटना से जुड़ी जानकारी या साक्ष्य नहीं दिए हैं। हालांकि, इस मामले में पुलिस और एसटीएफ की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमों का ब्योरा इकट्ठा किया जा रहा है। इसके आधार पर जांच रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed