फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   As soon as the code of conduct was imposed, the police force did a flag march

आचार संहिता लगते ही पुलिस बल ने किया फ्लैग मार्च

Tue, 11 Jan 2022 12:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
As soon as the code of conduct was imposed, the police force did a flag march
झांसी। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद सोमवार को पुलिस ने पूरे दल-बल के साथ महानगर के प्रमुख रास्तों पर फ्लैग मार्च किया। एसएसपी शिवहरि मीना की अगुवाई में निकले पुलिस बल ने चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैलाने वालों से कड़ाई से निपटने का संदेश दिया।
विज्ञापन

एसएसपी की अगुवाई में पैरा मिलट्री फोर्स, एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, एसपी (आरए) नैपाल सिंह, सभी क्षेत्राधिकारी, एलआईयू, पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मी, ट्रैफिक बल, नवाबाद, प्रेमनगर, सीपरी बाजार, कोतवाली, रक्सा, बड़ागांव समेत अन्य थानों का पुलिस बल समेत पुलिस लाइन में तैनात सैकड़ों पुलिसकर्मी पैदल एवं वाहनों के साथ सड़क पर निकले। इलाइट चौराहा से होते हुए पुलिस बल चित्रा चौराहा पहुंचा। यहां से वापस घूमकर वह इलाइट चौराहा पहुंचा। भारी मात्रा में पुलिस बल के सड़क पर उतरने से तमाम लोग उत्सुकता में आकर खड़े हो गए। घरों की छतों पर भी लोग पुलिस बल के मार्च को देखने के लिए जमा हो गए। इस दौरान एसएसपी शिवहरि मीना के मुताबिक मतदाताओं को प्रलोभन देने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। प्रमुख तिराहों, हाइवे, टोलप्लाजा, अंतरप्रांतीय एवं अंतजर्नपदीय सीमाओं पर वाहनों की नियमित चेकिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन

55 वाहनों से हटवाई काली पट्टी
भारी मात्रा में जमा पुलिस बल की मौजूदगी में इलाइट चौराहे पर वाहनों की चेकिंग का अभियान भी चला। एसएसपी की मौजूदगी में चेकिंग आरंभ होते ही वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। तमाम वाहन चालक बीच रास्ते से ही गाड़ी मोड़कर भाग निकले। इस दौरान कुल 55 वाहनों से काली फिल्म उतरवाई गई। पांच वाहनों का चालान किया गया। कई वाहनों में हूटर भी लगा था। पुलिस ने इन वाहनों से हूटर उतरकर जब्त कर लिए। कई वाहनों में झंडा समेत चुनाव प्रचार संबंधी पोस्टर चस्पा थे। इनको भी पुलिस ने उतरवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed