फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   As soon as the code of conduct was announced, the corporation squad cut banners, removed hoardings

आचार संहिता का एलान होते ही निगम दस्ते ने काटे बैनर, हटवाई होर्डिंग

Sun, 09 Jan 2022 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
As soon as the code of conduct was announced, the corporation squad cut banners, removed hoardings
झांसी। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगते ही नगर निगम ने महानगर के विभिन्न हिस्सों में चुनाव से जुड़ी होर्डिंग समेत अन्य सामग्रियां हटवानी शुरू कर दी। पहले दिन निगम प्रशासन ने विभिन्न इलाकों में लगी 810 चुनाव प्रचार सामग्रियां हटवाईं। इनमें सर्वाधिक कियास्क एवं होर्डिंग शामिल थे।
विज्ञापन

शनिवार शाम को आचार संहिता की घोषणा होते ही नगर निगम की टीमें कार्रवाई के लिए निकल पड़ीं। इलाइट चौराहा, सीपरी बाजार, प्रेमनगर, नगरा हाट, चित्रा चौराहा, मानिक चौक, सुभाष गंज, इलाहाबाद बैंक तिराहा, जेल चौराहा, खुशीपुरा, सदर बाजार समेत अन्य स्थानों से निगम टीम ने पहुंचकर विभिन्न दलों की लगी प्रचार सामग्रियां उतारीं। इनको हटाने के दौरान दस्ते को आज विरोध भी नहीं झेलना पड़ा। इसके पहले इस कार्रवाई पर निगम कर्मियों के संग अकसर नोकझोंक होती थी लेकिन, आज बिना विवाद के ही कार्रवाई हुई।
विज्ञापन

उधर, नगर आयुक्त ने चुनाव तक प्रचार सामग्री हटवाने संबंधी कार्यों के लिए अपर नगर आयुक्त शादाब असलम को प्रभारी बनाया है। प्रचार सामग्री हटवाने के लिए थानेवार टीम भी गठित कर दी गई है। थाना नवाबाद के अंर्तगत मुख्य कर निर्धारण अधिकारी धीरेंद्र मोहन कटियार, कोतवाली के लिए पशु चिकित्साधिकारी डा.राघवेंद्र सिंह, थाना सीपरी बाजार के लिए अधिशासी अभियंता एमके सिंह एवं थाना प्रेमनगर के लिए अधिशासी अभियंता नीना सिंह की अगुवाई में टीम गठित की गई है। प्रभारी अधिकारी शादाब असलम के मुताबिक चुनाव संबंधी प्रचार सामग्रियों को हटाने का कार्य लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन हटाई गई चुनाव समाग्रियों का विवरण
होर्डिंग- 198
बैनर- 220
कियास्क- 327
कैंटीलीवर- 25
वाल पेंटिंग- 40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed