फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   arvind appointed as chiarman senior cricket selection committee

अरविंद कपूर बने प्रदेश सीनियर क्रिकेट चयन समिति के अध्यक्ष

Sun, 07 Jul 2019 08:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 08:48 PM IST
विज्ञापन
arvind appointed as chiarman senior cricket selection committee
क्रिकेट सीनियर चयन में चेयरमैन बने अरविंद कपूर। - फोटो : REPORTERS
अरविंद कपूर बने प्रदेश सीनियर क्रिकेट चयन समिति के अध्यक्ष
विज्ञापन

झांसी। क्रिकेट में झांसी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। महानगर के पूर्व रणजी खिलाड़ी अरविंद कपूर को उत्तर प्रदेश सीनियर क्रिकेट चयन समिति का चेयरमैन बनाया गया है, इससे पहले पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गोपाल शर्मा समिति के चेयरमैन थे। अरविंद कपूर के अनुसार जल्द ही झांसी में प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच कराए जाने की योजना है।

हॉकी, शतरंज, बैडमिंटन सहित कई खेलों में झांसी के खिलाड़ियों ने अपनी विशिष्ट पहचान राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाई है। इसी क्रम में बीते शनिवार को कानपुर के कमला क्लब में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी जनरल मीटिंग में झांसी के मसीहागंज निवासी एवं रेलवे में कार्यरत अरविंद कपूर को सीनियर सेलेक्शन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया। अरविंद ने कहा जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है, उसका वह पूरी तरह से निर्वहन करेंगे। उत्तर प्रदेश का सराहनीय प्रदर्शन जारी रहेगा और छोटे शहरों के खिलाड़ियों पर विशेष नजर रहेगी। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट मैदान तैयार किया गया है। भविष्य में यहां रणजी ट्रॉफी के प्रथम श्रेणी के मैच हो सकते हैं। वर्ष 2016-17 से 18 तक उत्तर प्रदेश जूनियर क्रिकेट चयन समिति के चेयरमैन रह चुके अरविंद कपूर के नाम कई उपलब्धियां भी हैं। वर्ष 2016 में टी-20 विश्व कप के दौरान पाकिस्तान टीम के लाइजन इन ऑफीसर एवं वर्ष 2018 में इंडिया ए के टीम मैनेजर भी रहे। इन उपलब्धियों का श्रेय उन्होंने माता-पिता व परिवार को भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed