{"_id":"57017d2f4f1c1be62bc811f7","slug":"army-soldier-tease-of-younger-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से सैन्यकर्मी ने की अश्लील हरकत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से सैन्यकर्मी ने की अश्लील हरकत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
tease, jhansi hindi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। दिल्ली से जबलपुर की ओर जा रही ट्रेन के एसी कोच में एक किशोरी से सैन्यकर्मी ने अश्लील हरकत की। इसपर यात्रियों व परिजनों ने जमकर हंगामा किया। कोच कंडक्टर से कई बार शिकायत की गई, मगर कार्रवाई नहीं हुई। झांसी रेलवे स्टेशन पर एमसीओ ने आरोपी को उतार लिया, मगर कार्रवाई करने की बजाय आरोपी को दूसरे कोच में बैठाकर रवाना कर दिया।
हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस 22182 के एसी कोच बी-2 में एक 16 वर्षीय किशोरी अपने परिजनों के साथ यात्रा कर रही थी। ग्वालियर-झांसी के मध्य इसी कोच में यात्रा कर रहा एक सैन्यकर्मी शराब के नशे में आया और किशोरी से अश्लील हरकतें करने लगा। किशोरी व उसके परिजनों एवं अन्य यात्रियों ने इसका विरोध किया और कई बार सैन्यकर्मी की शिकायत कोच कंडक्टर से की, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
सैन्यकर्मी बराबर छेड़खानी करता रहा। इसपर जैसे ही ट्रेन झांसी रेलवे स्टेशन पर आई, यात्रियाें व परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी व एमसीओ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी की। किशोरी के परिजनों ने लिखित शिकायत भी एमसीओ को दी, जिसके आधार पर सेना पुलिस के जवानों ने सैन्यकर्मी से पूछताछ की।
विज्ञापन
जीआरपी इंस्पेक्टर रविचंद्र मिश्रा के अनुसार सैन्यकर्मी ने किशोरी व उसके परिजनों से माफी मांग ली, जिसपर पीड़ित पक्ष ने उसे माफ कर दिया। इसलिए आरोपी सैन्यकर्मी को दूसरे एसी कोच बी-1 में बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।