फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Are hesitant to join the strike Railwaymen

हड़ताल में शामिल होने से हिचक रहे रेलकर्मी

Tue, 05 Jul 2016 01:18 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Tue, 05 Jul 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Are hesitant to join the strike Railwaymen
हड़ताल में शामिल होने से हिचक रहे रेलकर्मी - फोटो : demo
झांसी। पे कमीशन के विरोध में रेलवे संगठनों द्वारा ग्यारह जुलाई को घोषित हड़ताल में शामिल होने के लिए कर्मचारी हिचक रहे हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि हड़ताल में शामिल होने वाले कर्मचारियों के खिलाफ धारा 173, 174 के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सातवें पे कमीशन के विरोध में रेल संगठन ग्यारह जुलाई को हड़ताल करने जा रहे हैं। हड़ताल को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों का समर्थन जुटाया जा रहा है। वहीं, रेल प्रशासन हड़ताल को असफल करने में जुटा है। प्रशासन ने कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि हड़ताल में शामिल होने वाले कर्मचारियों के खिलाफ धारा 173, 174 के खिलाफ कार्रवाई होगी। इतना ही नहीं, छह जून से कर्मचारियों के अवकाश पर भी रोक लगा दी गई है।  
विज्ञापन

इस संबंध में नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ के मीडिया प्रभारी पवन झारखड़िया ने बताया कि धारा 173, 174 में रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचाने या रेल परिचालन में बाधा डालने पर कार्यवाही का प्रावधान है। हड़ताल कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है। हड़ताल करने से पहले सभी प्रक्रियाएं पूरी की गई हैं। हम न तो रेल संपत्ति को कोई नुकसान पहुंचाएंगे और न ही परिचालन में कोई बाधा डालेंगे। हम सिर्फ अपना काम नहीं करेंगे। प्रशासन यदि हमारे बगैर रेल चलाना चाहे तो चला सकता है, लेकिन हम रेल नहीं चलाएंगे। रेल प्रशासन कर्मचारियों का मनोबल तोड़ने के लिए ऐसा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवकाश के लिए चक्कर काट रहे कर्मी
रेल प्रशासन ने छह जून से कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। ऐसे में कर्मचारी को अवकाश ब्रांच अफसर की संस्तुति पर ही मिल सकता है। सोमवार को कई कर्मचारी अपने-अपने ब्रांच अफसर से अवकाश पाने के लिए उनके कार्यालय में चक्कर लगाते रहे। इनमें अधिकांश मुस्लिम कर्मचारी शामिल थे, जो ईद पर अतिरिक्त अवकाश चाह रहे थे। हालांकि, अधिकांश कर्मियों को मायूस होकर ही लौटना पड़ा।

कर्मचारियों से मांगा समर्थन
झांसी। पे कमीशन के विरोध में सोमवार को नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ ने क्रू लॉबी, कैरिज वैगन डिपो व यार्ड में द्वार सभाएं कर ग्यारह जुलाई को प्रस्तावित हड़ताल के कर्मचारियों से समर्थन मांगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह, मंडल सचिव वीजी गौतम, टीपी सिंह, एनके सिंह, पवन झारखड़िया, सीके चतुर्वेदी, अजय दुबे, राहुल शर्मा, मनोज मिश्रा आदि ने विचार व्यक्त किए।


हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प
झांसी। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक में ग्यारह जुलाई को केंद्रीय कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।
मुख्य अतिथि दिनेश भार्गव ने कहा कि केंद्रीय कर्मचारियों के समर्थन में प्रदेश के लगभग सोलह लाख कर्मचारी व शिक्षक हड़ताल पर जाने के लिए मन बना चुका है। बैठक की अध्यक्षता पीके सिन्हा ने की। इस मौके पर वीपी सिंह गौड़, रानी वर्मा, मीना कुशवाहा, राजकुमारी यादव, महेश कुमार खरे, अमित शुक्ला, विनोद मिश्रा आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन विकास राय व आभार अखिलेश कुमार ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed