{"_id":"682ce019ff32f46d5f05ae60","slug":"approval-received-to-connect-erich-line-to-defense-corridor-power-sub-station-jhansi-news-c-317-1-eri1001-101438-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: डिफेंस कॉरिडोर विद्युत सब स्टेशन से एरच लाइन जोड़ने की मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: डिफेंस कॉरिडोर विद्युत सब स्टेशन से एरच लाइन जोड़ने की मिली मंजूरी
विज्ञापन
- बुधवार को जोड़ी जाएगी लाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
एरच। डिफेंस काॅरिडोर विद्युत सब स्टेशन से एरच लाइन को जोड़े जाने के लिए मंजूरी दी गई है, बुधवार को लाइन जोड़े जाने को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को लोगों द्वारा एरच फीडर को डिफेस काॅरिडोर विद्युत सब स्टेशन से जोड़े जाने को लेकर रामलीला मंच पर बैठक कर समस्या से विधायक जवाहर लाल राजपूत को अवगत कराया। विधायक ने बताया कि इस संबध में उन्होंने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से मिलकर उन्हें पत्र दिया। जिस पर उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए एरच फीडर को डिफेंस काॅरिडोर से जोड़े जाने के निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि विभाग द्वारा लाइन को जोड़े जाने के लिए एनओसी जारी कर दी गई है और बुधवार को एरच फीडर सहित खड़ैनी एवं जुझारपुरा पेयजल योजना की लाइन भी डिफेंस काॅरिडोर विद्युत सबस्टेशन 132 से जोड़कर आपूर्ति की जाएगी। इस संबंध में सुहैल सिद्वीकी अवर अभियंता ने बताया कि मंगलवार को एनओसी जारी कर दी गई है, बुधवार तक एरच लाइन को जोड़कर आपूर्ति की जाएगी।