{"_id":"64b0391283fc2130fd0fb494","slug":"apply-for-examination-of-professional-courses-jhansi-news-c-11-1-jhs1009-133800-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: व्यावसायिक पाठ्यकमों की परीक्षा के लिए करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: व्यावसायिक पाठ्यकमों की परीक्षा के लिए करें आवेदन
Thu, 13 Jul 2023 11:19 PM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Thu, 13 Jul 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की सम सेमेस्टर की परीक्षाओं के आवेदन फार्म 15 और 16 जुलाई तक विलंब शुल्क के साथ परीक्षार्थी भर सकते हैं।
बीयू द्वारा संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के सम सेमेस्टर की संस्थागत, भूतपूर्व, बैक पेपर और श्रेणी सुधार परीक्षाएं 20 जुलाई से 11 अगस्त के बीच आयोजित होंगी। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए जिन परीक्षार्थियों ने आवेदन नहीं भरा है। उनको आवेदन करने का एक और मौका दिया जा रहा है। परीक्षार्थी 15 और 16 जुलाई को 1500 रुपये के विलंब शुल्क के साथ आवेदन फार्म भर सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक राज बहादुर ने बताया कि सम सेमेस्टर की परीक्षाओं में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।