फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   application for samajwadi pension

समाजवादी पेंशन को लक्ष्य से दोगुने आवेदन

Thu, 21 Apr 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 21 Apr 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
application for samajwadi pension
samajwadi penstio, jhansi hindi news - फोटो : demo
झांसी। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी समाजवादी पेंशन योजना के लिए आवेदन करने का बुधवार को अंतिम दिन होने के कारण लोगों की भीड़ रही। नगर निगम में चार काउंटर खोले गए थे और देर शाम तक आवेदन जमा किए गए। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष दो गुना से अधिक आवेदन जमा किए गए।
विज्ञापन


समाजवादी पेंशन योजना के लिए झांसी जिले में वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए 16,000 नए लाभार्थियों को पेंशन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इससे पहले गत वर्ष 2015-16 तक यह लक्ष्य 61,452 था, इसमें से 58,026 आवेदक ही पात्र पाए गए। इन पात्र लाभार्थियों को पेंशन का लाभ मिलने लगा है। शेष 3,426 लोगों को वित्तीय वर्ष 2016-17 में लाभ दिए जाने के निर्देश हैं।
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग द्वारा नगर निगम झांसी को इसमें महानगर के 1,492 लोगाें को लाभांवित किए जाने का लक्ष्य दिया गया है। नगर निगम झांसी में आवेदन जमा किए जाने के लिए शुरूआत में दो काउंटर खोले गए, पर आवेदकों की भीड़ को देखते हुए बाद में चार काउंटर खोलना पड़े। बुधवार को अंतिम तिथि तक कुल 2,898 आवेदन पत्र जमा हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘नगर निगम को 1,492 पात्रों को समाजवादी पेंशन योजना के लिए चुने जाने का लक्ष्य शासन से मिला है। इसके सापेक्ष 2,898 फार्म बुधवार तक जमा किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 5,000 फार्म वितरित किए गए थे। इनका सत्यापन कराने के  बाद पात्रों की सूची समाज कल्याण विभाग के माध्यम से शासन को भेज दी जाएगी। वहां से बजट स्वीकृत होते ही पात्रों को पेंशन योजना का लाभ मिलने लगेगा।’

रोहन सिंह
अपर नगर आयुक्त
नगर निगम झांसी

‘नगर निगम के अलावा जिले की सभी नगर पालिकाओं, नगर पंचायत, विकास खंड कार्यालयों को अलग-अलग लक्ष्य सौंपा गया है। जिले में चालू वित्तीय वर्ष में 16,000 नए पात्रों का चयन कर समाजवादी पेंशन योजना का लाभ देना है। सत्यापन में यदि पात्रता नहीं पाई गई तो आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। प्रत्येक लाभार्थी को प्रतिमाह पांच सौ रुपये पेंशन के रूप में दिया जाएगा।’
इजरा उल हक
समाज कल्याण अधिकारी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed