फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Appearance of basketball court will change, Rs 1.71 crore will be spent

Jhansi News: बास्केटबॉल कोर्ट की बदलेगी सूरत, 1.71 करोड़ होंगे खर्च

Thu, 08 Feb 2024 11:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Appearance of basketball court will change, Rs 1.71 crore will be spent
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में अब बास्केटबॉल खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने की पहल की जा रही है। यहां पर बास्केटबॉल कोर्ट की सूरत बदली जाएगी। इस पर 1.71 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यहां सिथेंटिक कोर्ट बनेगा।
साथ ही फ्लड लाइटें लगाई जाएंगीं। साथ ही नए सिरे से दर्शक दीर्घा तैयार की जाएगी। क्षेत्रीय क्रीड़ा विभाग ने इसका प्रस्ताव बनाकर खेल निदेशालय को भेजा है। कोर्ट को इस तरह से तैयार किया जाएगा कि यहां पर अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिताएं कराई जा सकें।
विज्ञापन

मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में अब तक अखिल भारतीय स्तर की हॉकी और प्रदेश स्तर की बॉक्सिंग, हैंडबॉल और अन्य खेल प्रतियोगिताएं होती हैं। स्टेडियम में बास्केटबॉल का हार्ड कोर्ट बना है। ऐसे में यहां खिलाड़ी केवल अभ्यास ही कर पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब क्षेत्रीय खेल विभाग ने बास्केटबाॅल कोर्ट का विकास करने की पहल की है। अब बास्केटबॉल कोर्ट सिथेंटिक होगा। यहां फ्लड लाइटें लगेंगीं।
साथ ही दर्शक दीर्घा बनाई जाएगी। अफसरों का कहना है कि इस पर 1.71 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग ने खेल निदेशालय को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि बास्केटबॉल कोर्ट के विकास के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया। शासन से स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कराया जाएगा।द
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed