फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Aparajita Campaign: Don't be afraid in adverse circumstances, use your hands as weapons

अपराजिता मुहिम: विपरीत हालात में डरें नहीं, हाथ को ही बनाएं हथियार, छात्राओं को सिखाए गए आत्मरक्षा के गुर

Sat, 25 Jul 2026 08:40 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 25 Jul 2026 08:40 PM IST
सार

मार्शल आर्ट ट्रेनर ने छात्राओं से कहा कि विपरीत हालात में डरें नहीं, बल्कि समझदारी से काम करें। हाथ को ही हथियार बनाएं। 

विज्ञापन
Aparajita Campaign: Don't be afraid in adverse circumstances, use your hands as weapons
छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स देते मार्शल आर्ट। - फोटो : संवाद

विस्तार

अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत शुक्रवार को एल्पाइन स्कूल में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। मार्शल आर्ट ट्रेनर मेवालाल राजपूत ने छात्राओं से कहा कि विपरीत हालात में डरें नहीं, बल्कि समझदारी से काम करें। हाथ को ही हथियार बनाएं। उन्होंने बताया कि कैसे छोटी-छोटी चीजों से आत्मरक्षा की जा सकती है।
विज्ञापन


मार्शल आर्ट ट्रेनर ने छात्राओं को मोबाइल फोन, पेन, कॉपी-किताब, पर्स, दुपट्टे से लेकर चाबी तक से आत्मरक्षा करने के तरीके बताए। कहा कि मदद मांगने की बजाए सहायता करने योग्य बनें। स्वस्थ शरीर से बड़ी पूंजी कुछ नहीं हो सकती। इसलिए रोजाना व्यायाम और योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। प्रशिक्षिका पिंकी रायकवार और शाहीन परवीन ने भी मार्शल आर्ट के जरिये आत्मरक्षा की विधि बताई। छात्राओं ने भी सवाल-जवाब किए।
विज्ञापन


स्कूल की निदेशक डॉ. रश्मि राय ने कहा कि कार्यशाला में दी गईं जानकारियों का बालिकाएं निरंतर अभ्यास करें और दूसरों को भी इसकी जानकारी दें। इस दौरान समन्वयक राहुल खरे, वरिष्ठ शिक्षिका रंजना अग्रवाल, काशिफा खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed