फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Another group of councillors is ready to go to Srinagar, one refuses.

Jhansi News: श्रीनगर जाने के लिए पार्षदों का दूसरा दल तैयार, एक का इंकार

Sat, 13 Jun 2026 02:27 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 13 Jun 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Another group of councillors is ready to go to Srinagar, one refuses.
झांसी। शैक्षणिक भ्रमण पर दार्जिलिंग के बाद अब श्रीनगर जाने के लिए पार्षदों का दूसरा दल तैयार है। नगर निगम में आवेदन करने के बाद भ्रमण पर भेजने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसी बीच, दल के एक पार्षद ने जाने से इंकार कर दिया है। नगर आयुक्त को पत्र सौंपकर भ्रमण के दौरान उन पर खर्च होने वाले पैसे को वार्ड के कामों में खर्च करने की मांग की है।
विज्ञापन

हर साल नगर निगम पार्षदों के अलग-अलग दल को शैक्षणिक भ्रमण पर भेजता है। इसके लिए बजट का भी आवंटन किया जाता है। हाल ही में नगर निगम ने पार्षदों के टूर के लिए एसओपी यानी मानक संचालन प्रक्रिया भी तय की है। इसके बाद पार्षदों का पहला दल बृहस्पतिवार को दार्जिलिंग के लिए रवाना हो चुका है। इसमें प्रियंका साहू, रितिका तिवारी, ममता पाल, राखी परिहार, विनीता ठागले, रीना राय और राहुल कुशवाहा शामिल हैं। यह दल 17 जून को झांसी लौटेगा। वहीं, अब छह पार्षदों ने शैक्षणिक भ्रमण पर श्रीनगर जाने के लिए आवेदन किया है। इसमें नरेंद्र नामदेव, आशीष चौकसे, प्रदीप खटीक, विष्णु यादव, आशीष रायकवार और हरिओम मिश्रा मिश्रा शामिल हैं। पार्षदों के भ्रमण की फाइल भी आगे बढ़ गई है।
विज्ञापन

इसी बीच, गरियागांव के पार्षद हरिओम मिश्रा ने नगर आयुक्त को पत्र सौंपा है। उन्होंने शैक्षणिक भ्रमण पर जाने का अपना प्रस्ताव निरस्त करने की मांग की है। कहा कि उनके वार्ड में पिछले 10 महीने से कोई काम नहीं हुआ है। वार्ड की पुलिया और नाली क्षतिग्रस्त हैं। ऐसे में शैक्षणिक भ्रमण पर व्यय होने वाला उनके हिस्से का पैसा वार्ड में विकास कार्य कराने के लिए खर्च किया जाए। इस पैसे से उन्होंने वार्ड की पुलिया, नाली समेत मरम्मत के अन्य कार्य कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed