फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Another car parking complex will be built in Jhansi

Jhansi News: झांसी में बनेगी एक और कार पार्किंग, कॉम्प्लेक्स

Sun, 01 Sep 2024 04:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Another car parking complex will be built in Jhansi
- जगह चिह्नित करके नगर निगम भेजेगा शासन को प्रस्ताव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महानगर में नगर निगम द्वारा एक और कार पार्किंग व कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। निगम जगह चिह्नित करके शासन को प्रस्ताव भेजेगा। नगर आयुक्त ने भी निरीक्षण करके कॉम्प्लेक्स के लिए सीपरी बाजार की भूमि की पैमाइश कराने के निर्देश दिए हैं।
अभी नगर निगम ने शहर में इलाइट चौराहे के नजदीक मल्टीलेवल कार पार्किंग बनाई है। इसके संचालन के लिए टेंडर भी निकाला जा चुका है। सितंबर में पार्किंग शुरू होने की संभावना है। अब निगम एक और पार्किंग बनाने जा रहा है। इसका निर्माण आरटीओ ऑफिस के पास बन रहे पैथोलॉजी सेंटर के सामने होगा।
विज्ञापन

यहां पर नगर निगम की करीब ढाई हजार स्क्वॉयर फीट जमीन है। यहां पर कारें खड़ी हो सकेंगी। इसका प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश नगर आयुक्त ने दे दिया है। वहीं, शासन की ओर से नगर निगम से अर्बन प्लाजा का भी प्रस्ताव मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके मद्देनजर वार्ड 40 की सब्जी मंडी का नगर आयुक्त ने निरीक्षण किया। उसके पीछे की भूमि की पैमाइश कराते हुए कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए मुख्य अभियंता राजवीर सिंह को ड्राइंग डिजाइन सहित प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि सब्जी मंडी के स्थान पर कॉम्प्लेक्स तैयार किया जाता है तो उन्हें जीवन यापन करने में परेशानी होगी। इस पर नगर आयुक्त ने प्रस्ताव में वेंडिंग जोन की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश का कहना है कि जल्द ही प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। बजट जारी होते ही काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed