फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Animals became ferocious: attacked 6706 people in six months

जानवर हुए खूंखार : छह माह में किया 6706 लोगों पर वार

Tue, 07 Jul 2026 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Animals became ferocious: attacked 6706 people in six months
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ललितपुर। जनपद में कुत्ते के साथ बिल्ली, बंदर व अन्य जानवर भी लोगों को जख्मी कर रहे हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार प्रतिदिन 35 से 40 लोगों पर वार कर रहे हैं। इनमें 25 से 30 को कुत्ता व तीन से चार लोगों को बिल्ली, दो से तीन लोगों को बंदर व चार को अन्य जानवर काट रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज, सीएचसी व पीएचसी पर इंजेक्शन की डोज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

जिले में कुत्ते, बिल्ली व बंदर और अन्य जानवरों का आतंक बढ़ रहा है। विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में कुत्ते प्रतिमाह 850 से 900 लोगों को काट रहे हैं। वहीं बिल्ली भी 100 से अधिक लोगों पर वार कर रही है। साथ ही बंदर भी प्रतिमाह 70 से 80 लोगों को जख्मी कर रहे है। इसके अलावा अन्य जानवर भी 100 लोगो को काट रहे हैं। इस तरह से घटनाएं बढ़ने से कई क्षेत्रों में लोग कुत्ता, बंदर व बिल्ली को देखकर ही भय लगने लगता है। कई जगह कुत्ताें के झुंड देखकर बच्चे ही नहीं बड़े तक रास्ता बदल लेते हैं। मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन 12 से 15 नए मरीज पंजीयन कराकर एंटी रैबीज लगवाने पहुंच रहे हैं। इसी तरह छह सीएचसी पर प्रतिदिन 20 से 25 मरीज एंटी रेबीज लगवाने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. इम्तियाज अहमद का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में लगभग 460 से 500 वायलें उपलब्ध है। इसके अलावा प्रत्येक सीएचसी पर 80 से 100 वायलें उपलब्ध है। वहीं पीएचसी पर भी 15 से 20 वायलें स्टॉक कराईं गई हैं। आने वाले सभी मरीजाें को एंटी रैबीज लगवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
लगाने पड़ते हैं चार इंजेक्शन

कुत्ते के काटने पर मरीजों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया जाता है। प्रत्येक मरीज को चार-चार इंजेक्शन लगाए जाते हैं। पहला इंजेक्शन पहले दिन या दूसरे दिन, इसके बाद तीसरे दिन, सातवें और 28वें दिन इंजेक्शन लगाए जाते हैं।
---
छह माह में यह रही जानवरों के काटने की स्थित
माह - कुत्ता - बिल्ली - बंदर - अन्य - कुल
जनवरी - 964 - 46 - 13 - 18 - 1041
फरवरी - 905 - 50 - 75 - 45 - 1075
मार्च - 1042 - 65 - 96 - 84 - 1287
अप्रैल - 800 - 91 - 108 - 91 - 1090
मई - 782 - 75 - 65 - 95 - 1017
जून - 882 - 107 - 76 - 131 - 1196
कुल - 5375 - 434 - 433 - 464 - 6706
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed