फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   aniket, sanjay, aachal champion in athletics

नीलेश, अनिकेत, संजय, आंचल, अंशिका रहीं चैंपियन

Mon, 21 Oct 2019 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
aniket, sanjay, aachal champion in athletics
ध्यानचंद स्टेडियम में माध्यमिक शिक्षा विभाग की जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चैम्पियन रही गु?
नीलेश, अनिकेत, संजय, आंचल, अंशिका रहीं चैंपियन
विज्ञापन

झांसी। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में नीलेश मनोरिया, अनिकेत, संजय, आंचल पटेल, अंशिका ने व्यक्तिगत वर्ग में चैंपियनशिप हासिल की। जबकि गुरसराय जोन ने ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब पाया।
स्टेडियम में रविवार क ो हुए एथलेटिक्स खेलों के 1500 मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग में जितेंद्र कुमार ने पहला स्थान पाया। 1500 मीटर के जूनियर वर्ग में अनिकेत सिंह गौर ने, बाधा दौड़ के सीनियर वर्ग में अभय तिवारी ने, जूनियर वर्ग में विक्रम परिहार ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के बाद हुए समापन कार्यक्रम में गुरसराय जोन को ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब हासिल हुआ। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विधायक रवि शर्मा, उप शिक्षा निदेशक मंशाराम, संयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव, जीआईसी प्राचार्य पीके मौर्य ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर युवा कलाकारों ने मौनिया नृत्य का मोहक प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बच्चे किताबी ज्ञान के साथ ही सामाजिक ज्ञान प्राप्त करें और खेल मैदान में जमकर मेहनत करें। खेल जीवन का अभिन्न अंग है और जो खेलेगा, वही जीतेगा। इस मौके पर खेल अध्यापक अखिलेश पिपरैया, प्रागीलाल, वरिष्ठ सहायक वंशीलाल को शॉल व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अजय सिंह, अजय रजक, सुदर्शन शिवहरे, अखिलेश ब्रह्मचारी, जेएस भोगल, दिनकर सक्सेना, संध्या चतुर्वेदी, कोमल सिंह, दीपक भट्ट, अजय वर्मा व मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे। संचालन संजीव त्रिपाठी और असमा खान ने संयुक्त रूप से किया।
इधर, संयुक्त शिक्षा निदेशक संजय यादव ने बताया कि ध्यानचंद स्टेडियम में 21 अक्तूबर से मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं हाेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed