फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Angry relatives created a ruckus in the nursing home due to the death of the woman

Jhansi News: महिला की मौत से नाराज परिजन ने नर्सिंग होम में किया हंगामा

Tue, 15 Apr 2025 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Angry relatives created a ruckus in the nursing home due to the death of the woman

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। सोमवार सुबह मेडिकल कॉलेज के पास स्थित एक नर्सिंग होम में महिला की मौत के बाद नाराज परिजन ने डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजन को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

मूल रूप से शिवपुरी (मध्य प्रदेश) निवासी क्रांति उर्फ शांति (32) रक्सा के बाजना गांव में भतीजे की शादी में शामिल होने आई थी। 16 अप्रैल को भतीजे की शादी है। परिजन ने बताया कि कुछ दिन पहले घर के बाहर सोते समय पैर पर ईंट गिर जाने से वह जख्मी हो गई थी। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। डॉक्टर ने पांव में मामूली फैक्चर होने की बात कहते हुए छुट्टी कर दी। आराम न होने पर रविवार को मेडिकल कॉलेज के पास स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। परिजन का आरोप है कि डॉक्टर ने लापरवाही से गलत इंजेक्शन लगा दिया। हालत बिगड़ने पर गलत दवा भी दे दी। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। डॉक्टर को बुलाने पर भी वह नहीं आए। कुछ देर बाद क्रांति ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन




उसकी मौत से नाराज परिजन ने हंगामा शुरू कर दिया। मेडिकल स्टॉफ को परिजन ने घेर लिया। हंगामे की सूचना पर नवाबाद पुलिस पहुंच गई। डॉक्टर महिला को हॉर्ट अटैक आने की बात कह रहे हैं। सीओ सिटी स्नेहा तिवारी के मुताबिक, शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed