{"_id":"61fd7b3e3b8dc251f0578800","slug":"angry-over-defeat-in-tug-of-war-mbbs-students-beat-up-juniors-in-hostel-jhansi-news-jhs2143634172","type":"story","status":"publish","title_hn":"रस्साकसी में हार से गुस्साए एमबीबीएस छात्रों ने हॉस्टल में जूनियरों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रस्साकसी में हार से गुस्साए एमबीबीएस छात्रों ने हॉस्टल में जूनियरों को पीटा
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में रस्साकसी में हारने के बाद एमबीबीएस के सीनियर छात्रों ने हॉस्टल में घुसकर जूनियर्स के साथ गालीगलौज और मारपीट की। इस मामले में जूनियर छात्रों ने एंटी रैगिंग सेल से शिकायत की है। प्राचार्य ने मामले की जांच के लिए शनिवार को बैठक बुलाई है।
मेडिकल कॉलेज में लगातार दूसरे दिन रैगिंग का मामला सामने आया है। 2019 बैच के एमबीबीएस छात्रों ने भारत सरकार के एंटी रैगिंग सेल से शिकायत की है कि दो फरवरी को खेल मैदान में रस्साकसी खेल चल रहा था। इसमें 2016 और 2018 बैच के छात्रों के साथ 2019 के छात्रों का मैच खेला गया। इस दौरान 2019 बैच के छात्र जीत गए और खुशी मनाने लगे। रात में 2016 और 2018 बैच के पांच-छह छात्र हॉस्टल में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने 2019 बैच के एमबीबीएस छात्रों के साथ गालीगलौज करनी शुरू कर दी। फिर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे जूनियर छात्रों को चोटें आई हैं। सीनियर्स अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए चले गए। 2019 बैच के छात्रों ने मामले की शिकायत एंटी रैगिंग सेल से की है। वहीं, एंटी रैगिंग सेल ने प्राचार्य को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, जिस पर उन्होंने शनिवार को एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाई है।
दो हॉस्टलों के बीच चल रहा है विवाद
मेडिकल कॉलेज में दो हॉस्टलों के बीच विवाद चल रहा है। लगातार किसी न किसी हॉस्टल के छात्र एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए शिकायत करते रहते हैं। अभी कुछ समय पहले भी एक मामले में दोनों हॉस्टल के बीच विवाद सामने आया था।
विज्ञापन
2019 बैच के छात्रों ने सीनियर्स पर मारपीट करने की शिकायत एंटी रैगिंग सेल से की है। शनिवार को कमेटी दोनों पक्षों की बात सुनेगी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. एनएस सेंगर, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज।