{"_id":"618ec666c535ab71923b10ff","slug":"angry-miscreants-entered-the-house-and-beat-him-for-not-compromising-jhansi-news-jhs2086512109","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझौता न करने से नाराज बदमाशों ने घर में घुसकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समझौता न करने से नाराज बदमाशों ने घर में घुसकर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मुकदमे में समझौता न करने से नाराज बदमाशों ने अनुसूचित जाति के व्यक्ति के घर धावा बोल दिया। हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों ने चिरगांव थाने में सात आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया लेकिन पुलिस धरपकड़ नहीं कर सकी। आरोप है कि हमलावर लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शुक्रवार को घायलावस्था में पीड़ित परिवार के साथ एसपी कार्यालय पहुंच गया।
थाना चिरगांव के मियांपुर निवासी पवन कुमार ने पुलिस को बताया कि पूर्व के विवाद में उसने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले को यह लोग वापस करने का दबाव बना रहे थे। उसके मना करने पर 5 नवंबर की रात करीब नौ बजे वीरेंद्र यादव, देवेंद्र, विकास, निक्की, अभिषेक, श्रीपत एवं दीपेंद्र घर में घुस आए। इन लोगों ने लाठी-डंडों से उसकी जमकर पिटाई की। इससे पवन के सिर में गंभीर चोट आ गई। उसका दाहिना पांव भी टूट गया। उसकी मां एवं पत्नी को भी काफी चोट आई। हमले का वीडियो भी वायरल हुआ। घायल की तहरीर पर चिरगांव पुलिस ने सातों आरोपियों के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम समेत आईपीसी की धारा 395, 323, 504 एवं 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन, उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई। शुक्रवार को पांव में पट्टी बांधे खुद घायल वीरेंद्र परिजनों की मदद से एसपी (आरए) कार्यालय पहुंच गया। उसने जानलेवा हमले की आशंका जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, एसपी (आरए) नैपाल सिंह का कहना है कि मामले की विवेचना सीओ को सौंपी गई है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।