{"_id":"6145eed68ebc3e38a071bd1f","slug":"angry-girl-with-mother-climbed-on-mobile-tower-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराजगी: रिश्त कराए जाने से नाराज लड़की चढ़ी टावर पर, पुलिस ने समझकर उतारा नीचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराजगी: रिश्त कराए जाने से नाराज लड़की चढ़ी टावर पर, पुलिस ने समझकर उतारा नीचे
Sat, 18 Sep 2021 07:21 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 18 Sep 2021 07:21 PM IST
सार
इंस्पेक्टर के मुताबिक 20 वर्षीय युवती के पिता रेलवे में चतुर्थ श्रेणी में नौकरी करते हैं। आज सुबह उसका खाना बनाने को लेकर मां के साथ विवाद हो गया। वह अपने रिश्ता किए जाने से भी नाखुश थी, इससे नाराज होकर हुआ वह टावर पर चढ़ गई।
विज्ञापन
मोबाइल टावर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सदर बाजार इलाके थाना के भगवंतपुरा मोहल्ला निवासी एक युवती अपनी मां से नाराज होकर दोपहर करीब पौने दो बजे मोहल्ले में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती के टावर पर चढ़ने की सूचना से पुलिस के हाथ पांव फूल गए।
विज्ञापन
सदर बाजार इंस्पेक्टर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने समझा-बुझाकर किसी तरह युवती को उतारा और थाने ले आए। पूछताछ के बाद युवती को छोड़ दिया गया।