फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Angered by the VIP duty, the inspector pointed a pistol at the sub-inspector

Jhansi News: वीआईपी ड्यूटी लगने से नाराज इंस्पेक्टर ने दरोगा पर तानी पिस्टल

Fri, 09 Jun 2023 12:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Angered by the VIP duty, the inspector pointed a pistol at the sub-inspector
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। वीआईपी ड्यूटी लगने से नाराज इंस्पेक्टर ने दरोगा पर पिस्टल तान दी। यह देख वीआईपी सेल में अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसकी शिकायत दरोगा ने एसएसपी से की है। एसएसपी ने पूरे मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है।
पांच जून को वीआईपी ड्यूटी लगाई जा रही थी। इसमें इंस्पेक्टर लोकेंद्र सिंह की भी ड्यूटी लगा दी गई। वह ड्यूटी करने को राजी नहीं हुए। पुलिस का कहना है कि ड्यूटी लगने से नाराज लोकेंद्र सिंह वीआईपी सेल पहुंचे । वहां ड्यूटी चार्ट तैयार कर रहे दरोगा सोमेंद्र सिंह से बहस करने लगे। इस दौरान दोनों के बीच जमकर तू-तू,मैं-मैं हुई। इस दौरान लोकेंद्र अपना आपा खो बैठे। आरोप है कि उन्होंने दरोगा सोमेंद्र को धमकाते हुए अपनी पिस्टल निकालकर तान दी। गोली मार देने की धमकी दी। मामला बढ़ता देख आसपास मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसी तरह इंस्पेक्टर एवं दरोगा को अलग किया। इस घटना के बाद दरोगा सोमेंद्र एसएसपी के सामने हाजिर हुआ। उसने एसएसपी को बताया कि इंस्पेक्टर लोकेंद्र द्वारा पिस्टल निकाल कर उसे हत्या की धमकी दी गई, जिससे वह दहशत में है।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आया है। सीओ सिटी को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है। 24 घंटे में जांच करके रिपोर्ट देने को कहा गया है। मामला सही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश एस, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed